इस आइलैंड पर शराब से खाना तक फ्री ! भारत से बस 4 घंटे दूर

Published : Sep 06, 2024, 04:54 PM IST
 Langkawi

सार

Langkawi Island Travel: मलेशिया के लैंगकावी द्वीप में बजट-फ्रेंडली छुट्टियां मनाएं! यहां पर टैक्स फ्री शॉपिंग, सस्ता खाना, और कम कीमत पर पेट्रोल मिलेगा। खूबसूरत बीच, स्काई ब्रिज, वाटरफॉल, और रोमांचक एक्टिविटीज से भरा लैंगकावी आपका इंतजार कर रहा है।

ट्रेवल डेस्क। जब बात घूमने-फिरने की आती है तो लोगों को सबसे ज्यादा टेंशन बजट की सताती है। कैसे रूकेंगे, घूमने में कितना खर्चा आएगा और भी बहुत कुछ। ट्रिप कही की भी हो अगर बजट तैयार न किया जाए तो खर्चा ऊपर चला जाता है लेकिन कहा जाए आप कम पैसों में विदेश की सैर कर सकते हैं। जहां पर खाना पीना और शराब टैक्स फ्री है तो आप क्या कहेंगे। अगर कुछ अलग एक्सपीरियंस करना चाहते हैं तो हम आपके लिए ऐसा द्वीप लेकर आए हैं जहा जाना बिल्कुल सही फैसला साबित होगा। खास बात है कि ये भारत से ज्यादा दूर भी नहीं है। आप यहां केवल 4 घंटे में पहुंच सकते हैं।

दरअसल, ये आइलैंड मलेशिया में लंगकावी (Langkawi Island) आइलैंड हैं। जहां पर टैक्स ड्यूटी जीरो है। यानी यहां से खरीदी गई हर चीज पर बिल्कुल भी टैक्स नहीं लगता। चाहे वह कपड़े हो या फिर शराब। इतना ही नहीं इस टापू पर पेट्रोल की कीमत 40 रुपए लीटर है। वहीं,  खूबसूरती में ये मालदीव को भी मात देता है। यहां पर रहना खाना भी अन्य जगहों के मुकाबले काफी सस्ता है, तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे लंगकावी (Langkawi) पहुंच सकते हैं और यहां पर किन चीजों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

 

कैसे पहुंचे लंगकावी ? (How to reach Langkawi) 

लंगकावी जाने के लिए सबसे पहले मलेशिया जाना होगा। यहां की राजधानी कुलालुम्पुर से लैंगकावी की डायरेक्ट फ्लाईट मिल जाएगी। इसका किराया 1000-2500 रुपए के आसपास होता है। ज्यादा जानकारी के लिए ये वीडियो देख सकते हैं।

लंगकावी घूमते वक्त रखें इन चीजों का ध्यान (Langkawi Travel Tips) 

लंगकावी घूमने जा रहे हैं तो वीजा की टेंशन मत लीजिएगा। ये आइसलैंड वीजा फ्री है। यहां पर आप मलेशियाई मुद्रा 'रिंगगिट' कार्ड का इस्तेमाल करें। वहीं घूमने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जगह कैब यूज करें। वहां पर ग्रैप की कैब ज्यादा किफायती मनाई जाते हैं।

लंगकावी में घूमने की जगह (Best places to visit in Langkawi) 

लंगकावी में एक से बढ़कर टूरिस्ट स्पॉट है। यहां पर सबसे ज्यादा फेमस पंताई सेनांग, पनताई तेंगाह, तंजुंग रु हैं। इसके अलावा आप लैंगकावी स्काई ब्रिज, मैंग्रोव टूर, 7 वेल वाटरफॉल, सनसेट क्रूज़ और कयाकिंग और जेट स्की जैसे एक्टिविटीज का मजा भी उठा सकते हैं। इस आइसलैंड को घूमने के लिए ज्यादा से ज्यादा 3-4 दिन लगेंगे।

ये भी पढ़ें- भूल जाएंगे इटली-मालदीव, 50K में घूमें यूरोप का ये देश ! ऐसे प्लान करें ट्रिप

PREV

Recommended Stories

कफ्तान सूट की लेटेस्ट डिजाइन: ऑफिस हो या शादी पाएं गॉर्जियस लुक
ठंड में हाथों को मिलेगा फुल कवरेज, पहनें ऐसे 6 फुल स्लीव ब्लाउज डिजाइंस