
फैशन डेस्क: अनुष्का शर्मा लंबे समय बाद एक इंवेंट में स्पॉट हुईं। सोशल मीडिया में अनुष्का शर्मा की फैशनेबल फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस दूसरे बच्चे अकाय के जन्म के बाद पहली बार बेहद ग्लैमर अंदाज में फोटो क्लिक कराते दिखीं। जानते हैं कैसे वर्किंग मॉम अनुष्का शर्मा के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
1.वाइड लेग डिजाइन ट्राउजर लुक
वाइड लेग डिजाइन ट्राउजर के साथ अनुष्का शर्मा ने ब्लू डेनिम शर्ट वियर की है। डेनिम शर्ट का अट्रेक्शन उसमें लगे गोल्डन बटन हैं। अनुष्का ने ट्राउजर से मैच करती हील पहनी है। वहीं कानों में डायमंड स्टड्स अनुष्का की खूबसरती बढ़ा रहे हैं। वर्किंग मॉम ऑफिस वियर के लिए 2 कलर ट्राउजर शर्ट लुक चुन सकती हैं।
2.अनुष्का का कलर्ड चैरी जॉकर्स के साथ शर्ट लुक
ऑफिस गोइंग मॉम के लिए अनुष्का शर्मा का रीसेंट लुक किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है। एक्ट्रेस ने चैरी रेड कलर जॉगर्स के साथ क्रॉप्ड टॉप वियर की है। अनुष्का शर्मा के इस आउटफिट की खास बात है उनका स्टेटमेंट जॉगर्स लुक। अनुष्का शर्मा की Christian Louboutin heels जॉगर्स से मैच हो रही हैं। ग्लैमर लुक में अनुष्का के गोल्डन हूप्स चार चांद लगा रहे हैं।
3. ब्लेजर संग डेनिम लुक
सिर्फ फॉर्मल इवेंट में ब्लेजर पहनना अब पुरानी बात हो चुकी है। अनुष्का शर्मा ने कैजुअल इवेंट के लिए खूबसूरत प्रिंटेड ब्लेजर चुना है। साथ में पोटली स्टाइल बैग एक्ट्रेस को क्लासी बना रहा है। एक्ट्रेस ने लुक को इनहेंस करने के लिए गोल्डन 3 लेयर लाइटवेट चेन और कानों में गोल्डन हूप्स पहनें हैं। व्हाइट शर्ट संग डेनिम पैंट और ब्लेजर लुक एक बार न्यू मॉम को ऑफिस के लिए जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।
और पढ़ें: हरतालिका तीज लुक में जान डाल देंगी Anushka Sharma सी 8 साड़ी डिजाइन
टीचर्स डे पर पहनें 10 Pheran Suit Designs, उमस में भी नहीं लगेगी गर्मी
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.