सेलिब्रिटीज का स्टाइल स्टेटमेंट बना व्हाइट कलर, कृति से लेकर अनन्या तक लगी अप्सरा सी खूबसूरत

Published : Jan 22, 2023, 03:57 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क: व्हाइट कलर हमेशा ही रॉयल और क्लासिक लुक देता है और इन दिनों ये बॉलीवुड सेलेब्स की पहली पसंद बना हुआ है। जिसमें आलिया भट्ट से लेकर अनन्या पांडे और करिश्मा कपूर तक ने व्हाइट कलर की ड्रेसेस हर इवेंट के लिए चुनीं। देखें 8 तस्वीरें...

PREV
18

करिश्मा कपूर 
करिश्मा कपूर अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। वह हमेशा ही बहुत रॉयल और क्लासिक कलेक्शन ट्राई करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस व्हाइट कलर की खूबसूरत अनारकली ड्रेस में नजर आईं। जिसके साथ उन्होंने ब्लू स्टोन और व्हाइट पर्ल वाला चोकर सेट पहना था। साथ ही हाथ में खूबसूरत सा कड़ा कैरी किया था।

28

आलिया भट्ट 
आलिया भट्ट का व्हाइट साड़ी लुक तो बहुत ही खूबसूरत है। जिसमें उन्होंने स्लीवलैस डीप नेक ब्लाउज के साथ व्हाइट कलर की खूबसूरत सी प्लेन साड़ी कैरी की और उस पर दो लाल गुलाब अपने बालों में लगाएं। अपने लोग को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने बड़े से स्टोन वाले इयररिंग्स कैरी किए।

38

दीपिका पादुकोण 
दीपिका पादुकोण ने अपने व्हाइट  साड़ी लुक से बेशक सभी को बहुत इंप्रेस किया। जिसमें उन्होंने खूबसूरत सी फ्रिल वाली व्हाइट कलर की साड़ी पहनी। उसके साथ पर्ल वाला खूबसूरत सा ब्लाउज कैरी किय।  यह ड्रेस फेमस डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन की थी।

48

जाह्नवी कपूर
हाल ही में जाह्नवी कपूर ने पानी के अंदर एक फोटो शूट कराया। जिसमें उन्होंने व्हाइट  कलर की खूबसूरत सी साड़ी पहनी। इसपर गोल्डन कलर की बॉर्डर बनी हुई है। इसमें वह एकदम साउथ इंडियन लुक में नजर आ रही हैं। अपने लुक को बहुत ही बोल्ड रखते हो उन्होंने डार्क आई मेकअप किया हुआ है और न्यूड कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है।
 

58

नोरा फतेही 
डांस नोरा फतेही सिर्फ अपने डांस के लिए नहीं बल्कि अपने लुक्स के लिए भी बहुत चर्चा में रहती हैं। अब इस व्हाइट फ्लोरल प्रिंट साड़ी में ही उनके लुक को देख लीजिए, जिसे उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया है।

68

कैटरीना कैफ 
कैटरीना कैफ का हर लुक बहुत ही रॉयल लगता है। हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की रस्म में वह खूबसूरत सा व्हाइट कलर का श्रग कैरी करके आईं। जिसे उन्होंने व्हाइट कलर के प्लाजो और व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ पेयर किया था।

78

कृति सेनन 
कृति सेनन अपनी खूबसूरत अदाओं से हमेशा लोगों को दीवाना बनाती हैं। व्हाइट कलर की फ्रिल वाली साड़ी में ही देख लीजिए। जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं और अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों में जुड़ा बनाया हुआ। साथ ही गले में खूबसूरत सा चोकर सेट पहना है।

88

अनन्या पांडे 
हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की सेरेमनी में बॉलीवुड अनन्या पांडे ने बेहद खूबसूरत व्हाइट कलर का लखनवी लहंगा कैरी किया था। जिसके साथ उन्होंने केवल एक बड़ा सा मांग टीका लगाया था और अपने लुक को बहुत ही सटल रखा था।

और पढ़ें: किसी को है चाय पीने की आदत, तो किसी को बदल-बदल कर जूते पहनना है पसंद, आइए जानें अंबानी परिवार की अनोखी आदतें

शैंपू और कंडीशनर की जगह ट्राई करें ये 5 नेचुरल चीजें, घर बैठे मिल जाएगा स्पा वाला लुक

Recommended Stories