
Hartalika Teej Mehndi 2025: हरतालिका तीज का पावन त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और माता पार्वती के साथ ही भगवान शिव की आराधना करती हैं। कहते हैं कि ऐसा करने से पति की लंबी उम्र होती है और कुंवारी लड़कियों को भोलेनाथ जैसा वर मिलता है। इस दिन 16 श्रृंगार करने का विशेष महत्व होता है। 16 श्रृंगारों में एक मेहंदी भी है। ऐसे में हरतालिका तीज पर अगर आप भगवान शिव और मां पार्वती से इंस्पायर्ड मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो ये लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन ट्राई कर सकती है, जो भक्ति के साथ ही मॉडर्न टच भी देंगी।
अगर आपको भरे हुए हाथ की मेहंदी हरतालिका तीज पर लगानी हैं, तो आप एक हथेली पर भगवान शिव और मां पार्वती का पोर्ट्रेट बनवाकर दूसरे हाथ पर अपने हस्बैंड के लिए कोई कोटेशन लिखवा सकती है और आजू-बाजू इसमें बारीक डिजाइन करके ऊपर फ्लोरल डिजाइन बनाकर एक मोर का पैटर्न बनाएं।
और पढे़ं- Mehndi Design Easy Ideas: सुहागिनों की बढ़ जाएगी सुंदरता, कथा-पूजा में लगाएं ईजी मेहंदी डिजाइन
हरतालिका तीज के मौके पर आप अपनी हथेली पर इस तरह से भगवान शिव और मां पार्वती का झूला झूलता हुआ पोर्ट्रेट भी बनवा सकती हैं। इसके आजू-बाजू लीव्स डिजाइन बनवाएं। हथेली के ऊपर एक पेड़ की डिजाइन सी मेहंदी लगाकर कुछ इस तरह की डिटेलिंग करें, इससे एक 3D टच मिलें।
हरतालिका तीज के मौके पर आप इस तरह से शिवलिंग का डिजाइन भी मेहंदी के रूप में बनवा सकती हैं, जिसके बाजू में एक लड़की बैठी हुई पूजा कर रही है और नीचे लोटस की डिजाइन फिंगर पर की हुई है।
ये भी पढे़ं- 5 मिनट से ज्यादा नहीं लगेगा समय, झटपट लगा लें ये 6 इंस्टेंट मेहंदी
राउंड शेप में भगवान शिव का पोर्ट्रेट बनाकर ऊपर ॐ नमः शिवाय लिखें। इसके आजू-बाजू बारीक मेहंदी के कोन से डिटेलिंग करें। फिंगर पर आप स्वास्तिक, ॐ, श्री जैसे डिजाइन बनवाएं और अपने मेहंदी लुक को पूरा करें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.