लंबे बालों से डैंड्रफ हटाने के 4 आसान घरेलू उपाय, बाल दिखेंगे साफ और हेल्दी

Published : Aug 24, 2026, 03:09 PM IST
डैंड्रफ

सार

Long hair dandruff home remedies: लंबे बालों में डैंड्रफ से परेशान हैं तो अपनाएं एलोवेरा, दही और मेथी के पानी जैसे आसान उपाय। जानें स्कैल्प को साफ और डैंड्रफ फ्री रखने के तरीके।

लंबे बालों में डैंड्रफ की समस्या जल्दी बढ़ सकती है। स्कैल्प की सफाई करना मुश्किल होने के कारण बालों की जड़ों में सफेद परत जमती रहती है। हालांकि, कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप स्कैल्प को साफ रख सकती हैं और हल्के डैंड्रफ की समस्या से राहत पा सकती हैं। अगर आपको स्कैल्प में बहुत ज्यादा खुजली, लालिमा या लगातार डैंड्रफ की समस्या हो रही है, तो घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए। वहीं, अगर डैंड्रफ हल्का है, तो कुछ घरेलू उपाय इसे कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

एलोवेरा जेल से दूर करें ड्राईनेस और डेंड्रफ

अगर लंबे बालों में डैंड्रफ की समस्या हो गई है, तो आप सिर्फ स्कैल्प पर एलोवेरा जेल लगा सकती हैं। इसे हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज करें और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। एलोवेरा जेल स्कैल्प को ठंडक देने के साथ ड्राईनेस से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसे पूरे बालों में लगाने की जरूरत नहीं है। 20 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से बालों को अच्छी तरह धो लें। इससे स्कैल्प की सफेद परत और डैंड्रफ को साफ करने में मदद मिल सकती है।

और पढ़ें : कुछ लोगों को शराब की लत क्यों लग जाती है और कुछ को नहीं? सनी देओल की कहानी से समझें माइंड का खेल

दही से साफ होंगे बाल

अगर आपके बालों में हर हफ्ते डेंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है, तो आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। सादे दही को स्कैल्प पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। जड़ों में दही लगाने के बाद आपको इसे रगड़ना नहीं है। आप माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। बाल एकदम साफ नजर आएंगे।

मेथी का पानी हटाएगा डेंड्रफ

आप मेथी पानी का इस्तेमाल करके भी डेंड्रफ की समस्या को खत्म कर सकते हैं।2 चम्मच मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोएं। फिर सुबह पानी छानकर स्कैल्प पर लगाएं। ऐसा करने से स्कैल्प साफ हो जाएगा और बिना शैंपू के भी स्कैल्प क्लीन रहेगा।

रोजाना क्लीन करें हेयर

अगर लंबे बालों में डेंड्रफ की समस्या बढ़ रही है, तो रोजाना एंटी डेंड्रफ शैंपू के बजाय आप माइल्ड शैंपू से बाल क्लीन कर सकती हैं। ऐसा करने से बालों में सफेद परत नहीं बनेगी।

और पढ़ें : Brain Health: रील्स देख-देखकर दिमाग हो रहा है खोखला? नई रिसर्च ने खोली सबकी आंखें

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

रक्षाबंधन के लिए 7 खास सूट डिजाइन, हर नजर टिक जाएगी आप पर
Raksha Bandhan Rakhi Designs: असली चांदी जैसी दिखती हैं ये राखी, बजट में 5 खूबसूरत डिजाइन