
मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। अपनी शानदार ग्लैम स्टाइल की बदौलत मलाइका अरोड़ा खुद को बॉलीवुड की फैशन आइकन साबित कर चुकी हैं। मलाइका का फैशनसेंस सबसे जुदा होता और उसमें वो कभी भी अपनी बोल्डनेस का तड़का लगाना नहीं भूलती हैं। चाहे रेड कार्पेट पर हो या फोटोशूट, मलाइका अरोड़ा हर वक्त स्टाइलिश लुक से छाई कहती हैं। अब मलाइका एकबार फिर अपने स्टनिंग लुक से तहलका मचाने में कामयाब रही हैं। सेरुलियन ब्लू ड्रैस में एक्ट्रेस ने एक नया फोटोशूट कराया है। जिसे देखने के बाद प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनकी हॉटनेस की जमकर तारीफें कर रहे हैं।
सिर्फ इतनी है मलाइका अरोड़ा की इस हॉट ड्रेस की कीमत
मलाइका अरोड़ा और उनकी स्टाइलिस्ट मेनका हरिसिंघानी ने इंस्टाग्राम पर इस नवीनतम फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। मलाइका द्वारा पहना गया ये स्टनिंग ब्लू बॉडीकॉन गाउन लोकप्रिय क्लोज लेबल क्लब एल लंदन का है। इसे स्प्लिट डिटेल के साथ लव शाइ ब्लू प्लंज नेक मैक्सी ड्रेस कहा जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि मल्ला ने पहनी है तो जरूर ये आउटफिट बहुत महंगा होगा। लेकिन नहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि इस ड्रेस को आप भी अभी तुरंत खरीद सकती हैं क्योंकि इसकी कीमत बहुत ही कम है। आप इसे ब्रांड की वेबसाइट से मात्र 6,100 रुपए में खरीद सकती है और अपने वॉर्डरोब में एक किफायती ड्रेस ऐड कर सकती हैं।
स्वीटहार्ट नेकलाइन ड्रेस में कमाल दिख रहीं मलाइका अरोड़ा
यह गाउन अपने बॉडीकॉन सिल्हूट और फर्श-स्वीपिंग हेम लंबाई के साथ मलाइका के आकर्षक फ्रेम को खूबसूरती से निखार रहा है। गिरती हुई स्वीटहार्ट नेकलाइन एक शानदार ग्लैम लुक जोड़ रही है। स्टेटमेंट थाई स्प्लिट और लो-कट बैक ड्रेस के आकर्षण को और बढ़ाते हैं, जिससे एक आकर्षक लुक मिलता है। मलाइका ने इस लुक को आकर्षक सोने के गहनों के साथ जोड़ा। जिसमें टेक्सचर्ड हूप इयररिंग्स और स्टैक्ड चंकी कंगन शामिल थे। इसी के साथ मैच करते हुए एक्ट्रेस ने गोल्डन हाई हील्स का विकल्प चुना।
मलाइका अरोड़ा ने चुना न्यूड लिप शेड और मैसी बन
मलाइका अरोड़ा इस आउटफिट में स्मोकी आई शैडो, एक न्यूड लिप शेड, बोल्ड रेड नेपलेंट और मैसी बन के साथ कमाल दिख रही हैं। वाकई मलाइका अरोड़ा ने साबित कर दिखाया है कि ड्रेस की कीमत उनके लुक को अफेक्ट नहीं करती है। वो हर रेंज के आउटफिट को कमाल तरीके से कैरी करती हैं और हमेशा डीवा लगती हैं।
और पढ़ें- शादीशुदा मर्दों को क्यों पॉटी में लगता है सबसे ज्यादा वक्त? 3 कारण जान चौंक जाएंगे आप
पटोला साड़ी में छाईं Nita Ambani, कीमत इतनी की खरीदने में जेब हो जाएगी ढीली
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.