
ट्रैवल डेस्क। हर कोई जिंदगी में एक बार फॉरेन ट्रिप (Foreign Trip) जरूर प्लान करना चाहता है। जो ट्रैवल का शौक रखते हैं उनके लिए तो ये सपने जैस होता है। नये-नये लोगों से मिलना, अलग कल्चर देखना ऐसी कई चीजें जो वे एक्सपीरियंस करते हैं। हालांकि, कई बार वीजा के लिए आनी वाली दिक्कतें पूरे प्लान पर पानी फेरी देती हैं। ऐसे में हम आपके लिए एक ऐसा देश लाये लेकर आए हैं, जहां की नाइट लाइफ और फूड का मजा उठाने दुनियाभर से लोग आते हैं। इतना ही नहीं, इस देश की सरकार ने भरतीयों को वीजा फ्री एंट्री दे रखी है। दरअसल,ये देश कोई और नहीं बल्कि साउथ एशियाई देश मलेशिया (Malaysia) है। जहां पर शानादर समुद्र तटों के साथ,बेस्ट नाइट लाइफ और नेचुरल ब्यूटी का नजारा एक साथ मिलेगा। वैसे तो ये देश भारत के मुकाबले काफी छोटा है पर जब बात खूबसूरती की आती है तो ये कई यूरोपीय देशों को भी पीछे छोड़ देता है। तो चलिए जानते हैं मलेशिया में किन जगहों को घूम सकते हैं।
1) पेट्रोनास ट्विन टॉवर (Petronas Twin Towers)
पहली बार मलेशिया जा रहे हैं तो कुआलालंपुर स्थित पेट्रोनास ट्विन टॉवर विजिट करना न भूलें। ये पर्यटकों के बीच फेमस डेस्टिनेशन है। 452 मीटर ऊंची इस गगनचुंबी इमारत को टूरिस्ट निहारते रह जाते हैं। आप स्काईब्रिज- ऑब्जर्वेशन डेक से मलेशिया को दूर तक निहार सकते हैं।
2) पेनांग स्थित जॉर्ज टाउन (Penang, George Town)
पेनांग शहर में स्थित जॉर्ज टाउन ऐतिहासिक स्थलों में शुमार है। इसे यूनेस्को की विश्व धरोह स्थल में भी शामिल किया गया है। अगर अध्यात्म और इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं तो इसे घूम सकते हैं। यहां पर मलेशियाई वास्तुकला के कई अद्भुत नजारे देखने को मिल जाएंगे। आप यहां इतिहासकालीन दुकानें, मंदिरों और महलों को एक्सप्लोर करें। वहीं जॉर्ज टाउन का स्ट्रीट फूड भी टूरिस्टों के बीच काफी प्रसिद्ध है।
3) लैंगकावी आइलैंड (Langkawi Island)
मलेशिया के सबसे खूबसूरत बीचों में शुमार लैंगकावी आइलैंड उन लोगों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं जो बिजी लाइफ से दूर शांत जगह पर वक्त गुजारना चाहते हैं। इसे केदाह रत्न के नाम से भी जाता है। बड़े-बड़े ताड़ के पेड़, खड़ी पहाड़ियां और हरा समंदर बीच की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। कोई भी मौसम हो यहां टूरिस्ट्स का आना-जाना लग रहता है। अगर आप भी मलेशिया की नेचुरल ब्यूटी का दीदार करना चाहते हैं तो यहां पर आ सकते हैं।
4) कैमरून हाइलैंड्स (Cameron Highlands)
कैमरून हाइलैंड्स मलेशिया का पॉपुलर हिल स्टेशन है। जो चारों ओर से हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ है। यहां की पहचान मलेशियाई चाय की बागानें हैं। वहीं आप यहां स्ट्रॉबेरी की खेती भी देख सकते हैं। अगर क्राउडेड प्लेस पर नहीं जाना चाहते तो इसे विजिट करें।
5) बाटू केव्स ( Batu Caves)
मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से कुछ ही किलोमीटर पर स्थित बाटू केव्स सांस्कृतिक-धार्मिक स्थलों में शुमार है। इसे मलेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर के तौर पर भी गिना जाता है। यहां पर मंदिर तक जाने के लिए गुफा पार करनी पड़ती है, जबकि भगवान मुरुगन के दर्शन के लिए लगभग 272 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं।
मलेशिया घूमने का खर्चा (Malaysia Trip Budget)
वहीं मलेशिया ट्रिप के बजट की बात करें तो आप राजधानी दिल्ली से सीधे मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। दोनों तरफ की फ्लाइट का किराया लगभग 30-35 हजार के करीब होगा। वहीं मलेशिया में स्टे के लिए बजट के हिसाब से होटल उपलब्ध हैं। मिनिमम अमाउंट 2000-3000 होगा। होम स्टे या फिर हॉस्टल में ये किराया कम हो सकता है। मलेशिया में नॉनवेज-वेज वेरायटी के कई ऑप्शन मिल जाएंगे। होटल में खाना महंगा मिलता है,कोशिश करें की आप स्ट्रीट फूड खाएं।
ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी बाद दही हांडी का जोश, इन राज्यों में देखते बनता उत्सव
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.