सालों पुरानी कला से सजाएं आशियाना, 5 मंडला आर्ट होम डेकोर आइडियाज

Published : Jul 21, 2026, 11:29 AM IST
mandala art wall decor ideas for home

सार

Mandala Art Ideas: घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ट्राई करें मंडला आर्ट डेकोरेशन। दीवार, बेडरूम से लीविंग रूम तक बजट में दें आशियाने को रेट्रो और एस्थेटिक लुक।

घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए हमेशा हजारों-लाखों खर्च करने की बजाय स्मार्ट प्लानिंग की जरूरत होती है। बाजार में एक्सटीरियर-इंटीरियर डेकोरेशन से जुड़े तमाम आइटम आपको मिल जाएंगे। हालांकि कई बार हर किसी की जेब इन्हें खरीदना एलाऊ नहीं करती है। ऐसे में परेशान-निराश या हताश होने की बजाय दिमाग चलाएं और सालों पुरानी परंपरा मंडला आर्ट को अपना साथी बनाते हुए आशियाना सजाए। यहां देखें ऐसे ही 5 आइडियाज जिनकी मदद से घर को रेट्रो और एस्थेटिक लुक दिया जा सकता है।

वॉल एंट्रेस पर बनाएं मंडला आर्ट

अगर आप आर्ट जानती हैं तो इस तरह काली पेंसिल से आप हाफ मंडला आर्ट बना सकती हैं। यह खाली दीवार को भरने और उसे स्टाइलिश दिखाने का सबसे अलग तरीका है। दीवार पर साइज के हिसाब से आर्ट बनाकर उसे ब्लैक कलर या ब्राउन आउटलाइनिंग करें। सामने से लकड़ी का टुकड़ा फिट करें और आसपास पौधे लगाकर लुक कंप्लीट करें।

मंडला आर्ट आयरन स्टैंड

यदि मंडला आर्ट बनानी नहीं आती है तो भी परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। आजकल बाजार में लोहे, प्लास्टिक या फिर वुडन वर्क मंडला स्टैंड मौजूद हैं, जिन्हें आप घर के किसी भी कौन में लगा सकते हैं। तस्वीर में लकड़ी के पट्टे संग इसे फिट कर फोटो फ्रेम स्पेस बनाया गया है। आप इसे बेडरूम-हॉल दोनों के लिए ट्राई करें।

ये भी पढ़ें- बारिश में ये पौधे हो जाते हैं खराब !

बेडरूम मंडला आर्ट डिजाइन

आजकल प्लेन वॉल पेंट की बजाय स्टाइलिश या थ्री डी लुक पसंद किया जा रहा है। आप भी ऐसा ही कुछ चाहते हैं तो रेड या फिर किसी भी दूसरे कलर में मनपसंदीदा मंडला आर्ट डिजाइन बनवा सकते हैं। यह दिखने में ट्रेडिशनल लगता है, साथ ही काफी ज्यादा बजट फ्रेंडली भी होता है।

ये भी पढ़ें- खेलते-खेलते सीखेंगे, बच्चों से बनवाएं 3 आसान टॉय क्राफ्ट

मंडला आर्ट कैनवास आइडिया

यदि आपके पास आर्ट बनाने का वक्त नहीं है तो इस तरह के मंडला कैनवास भी खरीद सकते हैं। इनके वाइब्रेंट कलर खूबसूरत डिजाइन बहुत यूनिक और अलग लगते हैं। आप इन्हें घर के किसी भी कोने में रखें, स्टाइल कमाल की मिलेगी।

थ्री डी मंडला आर्ट पीस

यह सबसे यूनिक और मॉडर्न डिजाइन वाली थ्री डी मंडला आर्ट है, जो लीविंग रूम की खूबसूरती बढ़ा देगी। इसमें विभिन्न तरह के रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जो दिखने में यूनिक है। अगर आप पेटिंग लगाने में दिलचस्पी रखते हैं तो इसे विकल्प बनाना बनता है।

मंडला आर्ट क्या है?

यह एक तरह की ज्यामितीय और आधयात्मिक कला है, जिसमें गोलाकार आकृतियों के अंदर अलग-अलग पैटर्न, डिजाइन बनाए जाते हैं। इस कला में आमतौर पर शुरुआत एक केंद्र बिंदु से की जाती है। आसपास मौजूद फूल, पत्तियां, ज्यामितीय आकृतियां और बारीक डिजाइन कमाल लगते हैं।

मंडला आर्ट की खासियत

  • गोलाकार और उभरी हुई डिजाइन
  • एक जैसे पैटर्न पर भी संतुलित आकृतियां
  • बारीक डॉट्स और ज्यामितीय डिजाइन
  • रंगों का सुंदर मेल
  • पेपर, कैनवास, लकड़ी, पत्थर, दीवारों पर बनाएं

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Bollywood Saree Looks: सिल्क हो या सीक्विन, मृणाल ठाकुर के ये साड़ी लुक्स बना देंगे आपका दिन
कम चूड़ियां पहनकर भी दिखेंगी सबसे स्टाइलिश, देखें 2 पीस ग्रीन बैंगल्स के 6 खूबसूरत डिजाइन