क्या आपके नाखून भी बढ़ते ही टूट जाते हैं, इन तेलों से रोजाना करें मसाज, 10 गुणा तेजी से बढ़ेगी नेल

Published : May 25, 2025, 08:00 PM IST

Nail Care Tips: टूटते नाखूनों से परेशान? जोजोबा, नारियल, ऑलिव और बादाम तेल जैसे प्राकृतिक उपायों से पाएं मजबूत और लंबे नाखून। जानिए कैसे करें इन तेलों का इस्तेमाल।

PREV
15

हर कोई लंबे, मजबूत और खूबसूरत नाखून चाहता है। लेकिन रोजोना सफाई, पानी में हाथ लगाने और पोषण की कमी के कारण नाखून टूटने लगते हैं या धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं। ऐसे में नेल ऑयल एक नेचुरल उपाय उपाय है जो न सिर्फ नाखूनों को पोषण देते हैं, बल्कि उनकी ग्रोथ को भी तेज करते हैं। आइए जानते हैं उन तेलों के बारे में।

25

जोजोबा ऑयल

जोजोबा ऑयल में मौजूद विटामिन ई और बी नाखूनों को गहराई से पोषण देते हैं। यह तेल नेल बेड को नरम करता है और रूखापन कम करता है, जिससे नाखून तेजी से बढ़ते हैं। रात में हल्के हाथों से इससे मसाज करने पर बेहतरीन नतीजे मिलते हैं।

35

नारियल तेल

नारियल तेल के एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण नाखूनों को संक्रमण से बचाते हैं। यह नाखूनों को मजबूत बनाता है और उन्हें तेजी से बढ़ने में मदद करता है। नहाने से पहले इसे हल्का गर्म करके लगाना सबसे अच्छा होता है।

45

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है जो नाखूनों की मरम्मत करता है और उन्हें फिर से बनाता है। यह रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे नाखूनों की वृद्धि तेज होती है। इसे रोजाना 10-15 मिनट तक नाखूनों पर लगाना फायदेमंद होता है।

55

बादाम का तेल

बादाम का तेल विटामिन ए, बी और ई का अच्छा स्रोत है। यह नाखूनों को गहराई से पोषण देता है और उन्हें टूटने से बचाता है। यह तेल कमज़ोर और पतले नाखूनों के लिए एक बेहतरीन उपाय है।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories