Best lipstick for saree: मेकअप लुक को परफेक्ट बनाने के लिए सही लिपस्टिक शेड का चुनाव बेहद जरूरी है। जानिए किस रंग की साड़ी के साथ कौन सी लिपस्टिक लगाएं और अपने लुक को दें ट्रेंडी और स्टाइलिश टच। पढ़ें ये आसान टिप्स। 

Trendy Lipstick Shades: मेकअप चाहे जितना भी कर लो जबतक चेहरे पर लिपस्टिक नहीं लगती लुक खिलकर नहीं आता है। आप भी लिपस्टिक लवर हैं लेकिन अक्सर आउटफिट के साथ मैचिंग लिपस्टिक लगाती हैं तो अब ये फैशन पुराना हो गया है। ज्यादातर महिलाओं को पता ही नहीं है, किस तरह के आउटफिट के साथ कौन सी लिपस्टिक अच्छी लगती है। आप भी ज्यादातर साड़ी पहनती हैं तो आज हम लिपस्टिक शेड से जुड़ी सारी टेंशन खत्म करने वाले हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

सही लिपस्टिक शेड चुनने के टिप्स (How to choose correct lipstick shades)

1) पिंक साड़ी के साथ कौन सी लिपस्टिक लगाएं

अगर आप डार्क या फिर लाइटशेड पिंक साड़ी कैर कर रही हैं तो वाइब्रेंट लिपस्टिक तो बिल्कुल मत लगाना। इसकी बजाय न्यूड पिंक लिपस्टिक लगाएं। ये आउटफिट को सॉफ्ट और एलीगेंट लुक देती है।

2) ब्लैक साड़ी के साथ लिपस्टिक

ब्लैक साड़ी के साथ बोल्ड लिपस्टिक ज्यादा अच्छी लगती है। आप क्लासिक कंट्रास्ट लुक कैरी करते हुए बोल्ड रेड लिपस्टिक लगा सकती हैं।

3) ब्लू साड़ी के साथ लिपस्टिक शेड

डार्क या लाइट ब्लू कलर की साड़ी या आउटफिट को आप कोरल पीच लिपस्टिक के साथ टीमअप करें। ये वाइब्रेंट टच देता है।

4) ग्रीन साड़ी संग लिपस्टिक

अगर आप ग्रीन साड़ी स्टाइल कर रही हैं तो बेरी शेड चुनें। ये वाइब्रेंट-न्यूड लिपस्टिक के बीच का कलर है। ये साड़ी को वाइब्रेंट टच देता है।

5) पीली रंग की साड़ी संग लिपस्टिक

पीली साड़ी के साथ क्लासिक रेड लिपस्टिक लगाएं। आप चाहे तो ब्राउन न्यूड कलर भी चुन सकती हैं। ये आउटफिट को बैलेंस करने का काम करता है।

6) ऑरेंज साड़ी के साथ लिपस्टिक

ऑरेंज साड़ी डार्क होती है, इसलिए लिपस्टिक शेड नेचुरल रखें। चाहें तो पीच टोन की वार्म लिपस्टिक चुनें। ये स्टेबल ग्लो लुक के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।