Mehndi Designs: 10रु वाली बिंदी से दें मेहंदी को यूनिक टच ! फेस्टिव सीजन के लिए चुनें ये आइडिया

Published : Sep 21, 2025, 02:58 PM IST
mehndi designs

सार

Mehndi Designs Image: नवरात्रि 2025 के लिए स्पेशल मेहंदी डिजाइन, जानें कैसे ₹10 की बिंदी से अरेबिक से भरवा मेहंदी को दें यूनिक टच। बैक साइड, बेल, मंडला आर्ट और ब्राइडल स्टोन वर्क डिजाइन। गरबा नाइट से दुर्गा पूजा तक परफेक्ट लुक पाएं।

Mehndi Designs: 9 दिनों तक चलने वाले नवरात्रि 2025 को खास बनाने के लिए मेहंदी डिजाइन को यूनिक टच दें। डांडिया नाइट से लेकर दुर्गा पूजा तक आप 10 रुपए वाली बिंदी से मेहंदी को डिफरेंट लुक दे सकती हैं। जानें कैसे अरेबिक से भरवा मेहंदी को स्टाइलिश लुक दिया जा सकता है।

बैक साइड मेहंदी डिजाइन

हाथों को स्टाइलिश लुक देने के लिए इस तरह की बैक साइड मेहंदी को चुना जा सकता है। इसे क्रिस क्रॉस पैटर्न पर बनाया गया है। मेहंदी तो बिल्कुल सिंपल हैं लेकिन आप इसे मल्टीकलर या फिर व्हाइट स्टोन वाली बिंदी से सजाकर अलग लुक दे सकती हैं। ये लहंगा और साड़ी दोनों के साथ बहुत परफेक्ट लुक देगी।

बेल मेहंदी की डिजाइन

बेल मेहंदी जल्दी भी लग जाती है और खूबसूरत भी लगती है। अगर आप भी ऐसा ही लुक चाहती हैं तो इसे ऑप्शन बना सकती हैं। यहां पर लीफ स्टाइल पर छोटो-छोटे फूलों के बीच नग लगे हैं। ये फेस्टिव सीजन के अलावा शादी-पार्टी के लिए भी बढ़िया रहेगी। ये बच्चों से लेकर बड़ों के हाथों में बहुत सुंदर लगेगी। 

मंडला आर्ट मेहंदी

जब भी मेहंदी का नाम लिया जाता है तो मंडला आर्ट डिजाइन जरूर आती है। गरबा नाइट 2025 के लिए भी इसे चुन सकती हैं। यहां पर ग्रीन कलर की बिंदी लगाई गई है। आप इसे मल्टी कलर स्टोन संग रीक्रिएट कर सकते हैं। जब भी ऐसी मेहंदी लगाएं नेलपेंट डार्क कलर में रखें और चूड़िया बिल्कुल मिनिमल पहनें ताकि लुक खिलकर आएं। 

ये भी पढ़ें- DIY Earcuff: नवरात्रि में घर में ही तैयार करें इयरकफ के फैंसी लुक, हर कोई करेगा तारीफ

ब्राइडल स्टोन वर्क मेहंदी

डिटेल्ड वर्क पर इस तरह की ब्राइडल मेहंदी भी भरवा और स्टाइलिश लुक के लिए बेस्ट है। यहां पर बैक साइड में छोटे- स्टोन लगाकर मेहंदी को हाइलाइट किया गया है। आप इसे बिंदी से रिप्लेस कर कर सकती हैं। ऐसी मेहंदी फेस्टिव सीजन के अलावा शादी-पार्टी में यूनिक लुक के लिए बढ़िया रहेगी। खास बात है कि इसे मेहंदी आर्टिस्ट की बजाय खुद भी लगाया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें- Kareena Kapoor सा स्टाइल 700 रुपए में ! 'बेबो लुक' के लिए चुनें ये चोकर नेकलेस

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

किड्स रूम अलमारी बुकशेल्फ डिजाइन, 6 लुक बचाएंगे पेंट का खर्चा
Baby Girl Footwear: बेबी गर्ल के लिए सैंडल डिजाइन, अंडर-500 में खरीदें फैंसी फुटवियर