DIY Earcuff idea: नवरात्रि और गरबा में फैशन का जलवा बिखेरें घर पर बने DIY इयरकफ से। पॉलीमर क्ले, राइनस्टोन और घुंगरू की मदद से स्टाइलिश व फैंसी इयरकफ बनाना सीखें।
How to make Earcuff: नवरात्रि के खास मौके पर कानों में सिंपल बाली पहनने से बेहतर है कि आप घर पर ही कुछ क्रिएट करें। झुमके बालियों के अलावा आप नवरात्रि में इयर कफ पहन सकती हैं। वैसे तो मार्केट में डिफरेंट डिजाइन के इयरकफ मिल जाएंगे लेकिन कम कीमत में आप इसे घर पर ही तैयार कर खुद को फैशनेबल लुक में सजाएं। आइए जानते हैं कैसे सिंपल ट्रिक की मदद से घर में इयर कफ के फैंसी डिजाइन तैयार किया जा सकते हैं।
DIY इयरकफ बनाने के लिए सामग्री
घर में इयरकफ बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी। कम सामान में भी आसानी से इयरकफ बनाए जा सकते हैं। इयरकफ बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी।
- पॉलीमर क्ले
- लंबा वायर
- पसंदीदा कलर
- राइनस्टोन
- सिल्वर घुंगरू
और पढ़ें: दुनिया के सबसे महंगे नीले पत्थर का हार पहन नीता अंबानी ने लूटी महफिल, जानिए खासियत
DIY इयरकफ बनाने का तरीका
- घर में इयरकफ बनाने के लिए आपको पॉलीमर क्ले की जरूरत पड़ेगी। यह क्ले आपको आसानी से दुकानों में मिल जाएगा। पॉलीमर क्ले को आप अपने पसंद का डिजाइन दे सकते हैं। अगर आप इयर कफ में बर्ड लुक पसंद करते हैं, तो हाथों की मदद से छोटी सी चिड़िया बनाएं। ये पकने के बाद कठोर हो जाते हैं।
- अब एक वायर को कान के साइज के हिसाब से कट कर लें और ऊपर की तरफ से मोड़ लें। अब चिड़ियां में ब्रश की मदद से सिल्वर कलर करें। आप पसंद के हिसाब से ग्रीन कलर, गोल्डन कलर आदि का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- मार्केट से खरीदे राइनस्टोन को चिड़ियां की आंख की जगह लगा दें। आप अन्य सजावट जैसे कि स्पारकल आदि का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
- नीचे की तरफ घुंगरू जोड़ दें। ये पूरी तरह से ऑप्शन है। आप चाहे तो पॉलीमर क्ले को कोई भी शेप दे सकती हैं। फिर चिड़िया को वायर में डाले। अब इयरकफ पूरी तरह से तैयार है। नवरात्रि या गरबा में फैंसी इयरकफ पहनकर सज जाएं।
और पढ़ें: गरबा में लगाएं खूबसूरती का तड़का! पहनें ऑक्सीडाइज मांगटीका के 4 फैंसी डिजाइन
