Nita Ambani Necklace: नीता अंबानी ने आर्यन खान की वेब सीरीज प्रीमियर पर जेड ग्रीन साड़ी के साथ दुर्लभ पाराइबा टूमलाइन नेकलेस पहनकर सबका ध्यान खींचा। जानिए क्यों पाराइबा जेम्स दुनिया का सबसे महंगा और रेयर स्टोन माना जाता है।

Paraiba Gems Necklace:  नीता अंबानी ने एक बार अपने शाही अंदाज में फिर से चार चांद लगा दिए। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पहली वेब सीरीज Ba**ds of bollywood के प्रीमियर में अंबानी फैमिली खास अंदाज में नजर आई। नीता अंबानी ने बहुओं को पीछे छोड़ साड़ी में अदाएं दिखाई। जेड ग्रीन साड़ी के साथ नीता अंबानी के नील-हरे पत्थरों से सजे हार्ट शेप के नेकलेस ने लाइमलाइट चुरा ली। प्लेन लुक के साथ सिल्वर स्टोन बॉर्डर से सजी साड़ी में उनका नेकलेस देखने लायक है। आपको बताते चले कि नीता अंबानी ने मोस्ट एक्सपेंसिव जेम्स पाराइबा से बना नेकलेस वियर किया था। एमराल्ड की दीवानी नीता अंबानी ने रेयर स्टोन से बने नेकलेस को पहन एक बार फिर आपको दीवाना बना दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाराइबा जेम्स आखिर क्यों है दुर्लभ?

17 लाख प्रति कैरेट दाम से मिलने वाला पाराइबा जेम्स ब्राजील, नाइजीरिया और मोजाम्बिक देशों में पाया जाता है। इस पत्थर का चमकीला नीला-हरा रंग इसे खास बनाता है। ये स्टोन बहुत दुर्लभ होता है क्योंकि इसका खनन सीमित मात्रा में किया जाता है। कम प्रोडक्शन के कारण ही ये काफी महंगा आता है। 1980 के दशक के अंत में ब्राजील के पाराइबा राज्य के मीना दा बाथलाहा में हीटर डिमास बारबोसा नामक एक व्यक्ति ने इस स्टोन की खोज की थी।

और पढ़ें: Artificial Jewellery Cleaning: आर्टिफिशियल ज्वेलरी को घर पर कैसे पॉलिश करें ?

खदानों में हाथों से निकाला जाता है पाराइबा स्टोन

पाराइबा स्टोन पेंसिल जितनी छोटी शिराओं से प्राप्त किया जाता है। इस पत्थर का खनन करने के लिए कीलों और हथौड़ों का इस्तेमाल किया जाता है। चूंकि पाराइबा स्टोन काफी मेहनत के बाद मिलता है तो इस पत्थर का खनन बहुत मुश्किल से हो पाता है।

नीता अंबानी के महंगे नेकलेस कलेक्शन

View post on Instagram

ऐसा पहली बार नहीं है जब नीता अंबानी ने महंगा हार पहना हो। इससे पहले भी वो एमराल्ड के 500 करोड़ के नेकलेस, हीरों के हैवी लुक नेकसेल से लेकर 200 साल पुराना तोते की डिजाइन वाला पेंडेंट पहने दिख चुकी हैं। अब नीता अंबानी के नेकलेस कलेक्शन में हार्ट शेप का पाराइबा टूमलाइन नेकलेस भी जुड़ गया। 

और पढ़ें: कम दाम में मिलेगा रानियों वाला लुक, फेस्टिवल में जमेंगे दिव्या खोसला से 4 इयररिंग्स