
अगर आप पैरों में घनी के बजाय हल्की मेहंदी डिजाइन चुनना चाहती हैं, तो मिनिमल लेग मेहंदी डिजाइन (Minimalist leg mehndi design) आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं। इसमें कई तरीके के डिजाइन से आप पैरों को सजा सकती हैं। अगर मेहंदी लगाना ज्यादा नहीं भी आता है, तो भी यह मिनिमल डिजाइन आसानी से बन जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही पांच मिनिमल लेग मेंहदी डिजाइंस के बारे में, जो आपके पैरों को दोगुना खूबसूरत बना देंगी।
मेहंदी में आपको छोटे-छोटे फूल बनाने आते हैं, तो पत्तियों की बेल को पैरों के एक तरफ बनाया जा सकता है और आसानी से ऐसी मेहंदी लग भी जाती हैं। किसी खास मौके पर इस तरीके के लेग मेहंदी डिजाइन काफी खूबसूरत लगते हैं।
अरेबिक ट्रेल मेहंदी डिजाइन अरबी पैटर्न में पैर की उंगलियों से लेकर आप एंकल तक एक ट्रेल की मदद से बना सकती हैं। इसमें खाली जगह ज्यादा होती है, जिससे कि यह काफी माडर्न लगती है। अगर आप एक बार प्रैक्टिस करेंगी, तो अरेबिक ट्रेल मेहंदी डिज़ाइन पैरों में आसानी से लगा लेंगी।
और पढ़ें: डेली वियर में परफेक्ट हैं रंगीन नग सिल्वर इयरिंग्स स्टड, देखें 5 यूनिक डिजाइन
पैर के बीच में गोल मंडला आर्ट बनाएं और हल्की पैटर्न से मेहंदी को सजाएं। यह डिजाइन न सिर्फ ट्रेडिशनल होते हैं बल्कि मॉडर्न लुक भी देते हैं। त्योहारों के साथ छोटे फैमिली फंक्शंस में पैरों में ऐसे मेहंदी डिजाइंस काफी खूबसूरत नजर आते हैं।
अगर आप हैवी पायल नहीं पहनना चाहती, तो मेहंदी से ही पायल का डिज़ाइन पैरों में उकेर सकती हैं। इसके लिए आपके छोटे फूल, डॉट या फिर चेन पैटर्न बनाना होगा। यह डिजाइन सैंडल और एथेनिक फुटवियर के साथ भी बहुत अच्छे लगते हैं।
मिनिमल मेहंदी डिजाइन में पैरों की उंगलियों पर रिंग बनाकर उन पर पतली चेन जोड़ें। यह हाथ फूल जैसी फिनिश देंगे और ब्राइडल लुक के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं। इसे कम समय में भी आसानी से लगाया जा सकता है।
और पढ़ें: ट्रेंडी रेनकोट्स जो स्टाइल भी दें और बारिश से बचाव भी करें
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.