डेली वियर में परफेक्ट हैं रंगीन नग सिल्वर इयरिंग्स स्टड, देखें 5 यूनिक डिजाइन
Silver Colourful Earrings Studs: रंगीन नग वाले सिल्वर स्टड इयररिंग्स क्यों पसंद किए जाते हैं? क्या सिल्वर स्टड इयररिंग्स डेली में पहन सकते हैं? रंगीन नग वाले इयररिंग्स किस ड्रेस तरह की ड्रेस के साथ स्टाइल किए जा सकते हैं?

सिल्वर कलरफुल स्टड इयररिंग्स
आजकल ज्वेलरी में ऐसे डिजाइन ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं जो सिंपल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखें। रंगीन नग वाले सिल्वर इयरिंग्स स्टड इसी वजह से महिलाओं की पहली पसंद बने हैं। ये इयररिंग्स छोटे, हल्के और पहनने में बेहद आरामदायक होते हैं, इसलिए इन्हें रोजाना ऑफिस, कॉलेज या कैजुअल आउटिंग में पहना जा सकता है। आइए, देखते हैं इनके लेटेस्ट डिजाइन्स…

1. कुंदन सिल्वर कलरफुल स्टड
कुंदन सिल्वर कलरफुल स्टड आजकल महिलाओं द्वारा काफी पसंद किए जा रहे हैं। इन स्टड्स में सिल्वर बेस पर रंग-बिरंगे कुंदन स्टोन लगाए जाते हैं, जो इन्हें रॉयल लुक देते हैं। छोटे आकार के होने के बावजूद ये स्टड्स पूरे लुक में स्टाइल और एलिगेंस जोड़ने का काम करते हैं। मल्टीकलर डिजाइन होने के कारण इन्हें साड़ी, सूट, लहंगा, इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ पहना जा सकता है।
2. न्यू सिल्वर कलरफुल स्टड
न्यू सिल्वर कलरफुल स्टड फैशन ज्वेलरी की दुनिया में तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। इन स्टड में सिल्वर फिनिश के साथ रंग-बिरंगे नग और कुंदन वर्क का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। इनका कॉम्पैक्ट डिजाइन हर उम्र की महिलाओं पर शानदार लगता है और चेहरे की खूबसूरती को निखारता है। इन्हें एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ स्टाइल किया जा सकता है।
3. घुंघरू सिल्वर कलरफुल स्टड
घुंघरू सिल्वर कलरफुल स्टड आजकल फैशन में सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। इन स्टड में सिल्वर फिनिश के साथ रंग-बिरंगे स्टोन्स और छोटे-छोटे घुंघरू लगे होते हैं, जो इन्हें यूनिक लुक देते हैं। घुंघरू की हल्की झंकार और कलरफुल डिजाइन किसी भी आउटफिट में चार-चांद लगा देते हैं। ये साड़ी, सूट, लहंगा और कुर्ती के साथ खूबसूरत लगते हैं। इंडो-वेस्टर्न लुक के साथ भी इन्हें स्टाइल किया जा सकता है।
4. फ्लावर सिल्वर कलरफुल स्टड
फ्लावर सिल्वर कलरफुल स्टड अपनी खूबसूरत फ्लोरल डिजाइन और रंगों की वजह से महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं। फूल डिजाइन के साथ ये बेहद एलिगेंट और स्टाइलिश दिखाई देता हैं। इनमें रंग-बिरंगे स्टोन्स और सफेद मोती का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हें त्योहार, शादी, पार्टी या कैजुअल आउटिंग पर कैरी किया जा सकता है।
5. मीनाकारी सिल्वर कलरफुल स्टड
मीनाकारी कलरफुल स्टड में सिल्वर फिनिश के साथ रंग-बिरंगी मीनाकारी की जाती है, जिससे इनका लुक बेहद आकर्षक दिखता है। लाल, हरा, नीला और पीले रंगों की लीफ डिजाइन इन्हें और अट्रैक्टिव बनाती है। इनका वजन कम होता और इन्हें किसी भी ओकेजन पर कैरी किया जा सकता है। साड़ी, सलवार सूट, लहंगा सबपर ये क्लासी लगते हैं।