कॉकटेल पार्टी के लिए बेस्ट हैं, नई मिस यूनिवर्स बनी Fatima Bosch सी 3 ड्रेस

Published : Nov 21, 2025, 12:36 PM IST
Fatima Bosch

सार

Fatima Bosch Dress Idea: मेक्सिको की सुंदरी फातिमा बॉश साल 2025 की मिस यूनिवर्स बनी हैं। थाईलैंड में ताज पहनने के बाद फातिमा के कॉकटेल पार्टी ड्रेसेस सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहे हैं। ऑफ-शोल्डर से साटन सीक्वेन ड्रेस तक करें रीक्रिएट।

मेक्सिको की सुंदरी फातिमा बॉश साल 2025 में मिस यूनिवर्स बन गई है। थाइलैंड में फातिमा को मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया। आपको बताते चले कि भारत की मनिका विश्वकर्मा से उम्मीद लगाई जा रही थी कि साल 2025 में वो मिस यूनिवर्स का ताज पहनेंगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मेक्सिको की सुंदरी फातिमा बॉश अपने स्टाइल स्टेंमेंट से सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। आप कॉकटेल पार्टी के लिए नई मिस यूनिवर्स फातिमा के कुछ ड्रेस लुक को रीक्रिएट छा सकती हैं।

ऑफ शोल्डर पर्पल सीक्वेन साटन ड्रेस

फातिमा ने साटन का ऑफ शोल्डर सीक्वेन ड्रेस पहना है। इसके साथ में पर्पल नग वाला डायमंड हार उनके ओवरऑल लुक को खूबसूरत बना रहा है। अगर आप भी कॉकटेल पार्टी में अपने फिगर को खूबसूरत दिखाना चाहती हैं, तो फातिमा के इस ड्रेस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। ऐसी ड्रेस के साथ स्टेटमेंट इयररिंग्स भी बेहद खूबसूरत दिखेंगे।

टर्टल नेक ब्लैक वेलवेट ड्रेस

काले रंग को सेफ कलर माना जाता है और बिना सोच विचारे आप ब्लैक कलर की ड्रेस कॉकटेल पार्टी में पहन सकती हैं। फातिमा ने वेलवेट टर्टले नेक बॉडी कॉन ड्रेस पहना है। इसके साथ रेड स्टोन इयररिंग्स पेयर की है। ओवरऑल ड्रेस के साथ फातिमा की हेयर स्टाइल काफी खूबसूरत दिख रही है। आप भी ऐसा लुक रीक्रिएट करें और लोगों से तारीफें पाएं।

और पढ़ें: Nita Ambani की शाही खूबसूरती, जामावार साड़ी पहन दिखी अप्सरा

हाई थाई स्लिट एंब्रॉयडरी गाउन

अगर आप अपनी कॉकटेल ड्रेस ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो सिंपल गाउन की जगह एंब्रॉयडरी गाउन ठीक रहेगा। ऑफ शोल्डर ग्रीन गाउन पहन कर सज जाएं। ऐसे गाउन के साथ आप टेल भी कैरी कर सकती हैं, जो कि काफी फैंसी दिखता है। फातिमा ने फ्लेयर ड्रेस कैरी किया है, जो कि ऑफ शोल्डर है। साथ में सिल्वर एंब्रॉयडरी वर्क इसे बेहद खूबसूरत दिख रहा है।

और पढ़ें: Haldi Lehenga Designs: हल्दी में लगेंगी अप्सरा, ट्राई करें 6 येलो लहंगा डिजाइंस

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Small Room Decor Ideas: छोटे कमरे को बड़ा और लग्जरी कैसे दिखाएं? 10 यूनिक होम डेकोर आइडियाज
ब्लैक आउटफिट पर कैसे इयररिंग्स पहनें ? 7 कमाल के स्टाइलिंग पीस