
Yellow Lehenga Designs For Haldi: शादी में कई रस्में होती है और हर रस्म की अलग-अलग आउटफिट ब्राइड यानी दुल्हन अपने लिए खरीदती है। मेहंदी, हल्दी, संगीत और शादी ये चार फंक्शन में तो वो खुद को इतनी सजाती-संवारती है कि हर कोई देखता रह जाता है। वो हर फंक्शन के थीम के मुताबिक ही ड्रेस खरीदती है। जिसमें से एक है हल्दी। हल्दी सेरेमनी में आज की दुल्हन येलो लहंगा पहनना पसंद करती हैं। यहां कि दुल्हन की सहेलियों की भी कोशिश होती है, कि वो येलो ड्रेस ही पहनें। वेडिंग सीजन चल रहा है, तो क्यों ना आपको कुछ येलो लहंगा डिजाइंस दिखाया जाए। अगर आपकी शादी होने जा रही है, तो इनमें से कुछ अपने लिए पसंद कर सकती हैं। जो लड़कियां दोस्त की हल्दी में शामिल होने वाली है, वो भी इसमें से अपने लिए कुछ डिजाइंस पसंद कर सकती हैं।
येलो लहंगा में यहां पर दो डिजाइंस दिखाए गए हैं। दोनों ही राजस्थानी कला पर बेस्ड है। एक येलो लहंगा पर फ्लावर, लीफ और बर्थ का चित्रण किया गया है। थ्रेड, जरी और सीक्वेंस से इन डिजाइंस को बनाए गए हैं। जो काफी सुंदर लग रहा है। वहीं, दूसरा लहंगा महल-रानी थीम पर बना हुआ है। येलो लहंगा पर थ्रेड-जरी से महल, रानी और मोर डिजाइंस बनाए गये हैं। दोनों ही लहंगा रॉयल लुक दे रहे हैं।
मिरर वर्क लहंगा और कलीदार लहंगा
अगर आपको प्योर येलो लहंगा नहीं पसंद है, तो फिर दूसरे कलर मिक्स लहंगा ट्राई कर सकती हैं। यहां पर पिंक और येलो लहंगा पर मिरर वर्क किया गया है। मॉर्डन लुक के लिए आप इस तरह का लहंगा ट्राई कर सकती हैं। जबकि दूसरा लहंगा कलीदार बनाया गया है। जिसमें येलो और पिंक मिक्स किया गया है। बॉर्डर पर सुंदर वर्क किया गया है।
और पढ़ें: उम्र से लगेंगी 20 साल छोटी, पहनें माधुरी दीक्षित से 7 लहंगा
सिल्क लहंगा काफी फ्लोइंग लुक देता है। हल्दी फंक्शन में पहनने के लिए अगर आप लाइटवेट लेकिन चमकदार लहंगा चाहती हैं, तो सिल्क लहंगा परफेक्ट है। यहां येलो जरी वर्क और सीक्वेंस वर्क से बने ये दो लहंगा दिखाए गए हैं, जिसे आप 5 से 10 हजार के अंदर रिक्रिएट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: मल्टीकलर सूट से लेकर प्लेन साड़ी तक, पार्टी में चुनें Hrishitaa Bhatt सा स्टाइल
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.