
नीता अंबानी हर बार कुछ अलग और फैशनेबल लुक से फैंस को हैरान कर देती हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही कुछ किया। दरअसल, गुजरात स्थित शिव मंदिर के उद्घाटन समारोह में नीता ने तरुण तहिलियानी की डिजाइन की गई लाल रंग की जामावार साड़ी पहनीं। जिसे मोती, ओकर और कसीदा कढ़ाई से सजाया गया था। साथ में मैचिंग ब्लाउज और हैवी पल्लू सुंदरता में चार चांद लगा रहा हैं। उन्होंने डायमंड कट नेकलेस, मैचिंग चूड़ी सेट और ट्रेडिशनल ब्रेड संग लुक कंप्लीट किया।
नीता अंबानी ने भारतीय विरासत को च्वाइस बनाते हुए परंपरागत कारीगरी और इंट्रीकेट बुनाई पर आने वाली साड़ी चुनी। जिसे बनाने में लगभग 1900 घंटे लगे। खासियत की बात करें तो ये कश्मीर से निकले जामावार शॉल की विरासत को मॉडर्न रूप में प्रस्तुत करती है। यहां पर आरी वर्क संग फ्रेंच नॉट्स दिए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान कश्मीर की फेमस और पारंपरिक कढ़ाई कशीदाकारी खींच रही है। नीता अंबानी ने अटायर को ओवरलिफ्ट करने के लिए मॉडर्न लेपर्ड कॉलर ब्लाउज चुना, जो ट्रेडिशनल+मॉडर्न वाइब दे रहा है।
ये भी पढ़ें- बेटी की शादी में मां के ठाठ होंगे निराले, पहनें नीता अंबानी से नेकलेस
जामवार साड़ी संग नीता अंबानी ने ज्वेलरी बिल्कुल सेटल रखी। उन्होंने डबल लेयर अनकट डायमंड नेकलेस, झुमका और लाल चूड़ियों के साथ कंगन वियर करें, जो आउटफिट को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहे हैं।
ये भी पढ़ें- पल्लू का जादू, पन्ना की चमक ! 'सनसेट' साड़ी में नीता अंबानी का दिलकश अंदाज
सिल्क ब्लेंड फैब्रिक वाला जामावार साड़ी 3000-10000 रु के बीच खरीदी जा सकती हैं, क्योंकि ये असली हैंडलूम नहीं होती है। अगर आप शुद्ध रेशम के धागों से बनी साड़ी चाह रही हैं तो इसकी कीमत 20000-50000 से भी ज्यादा जाती है। वहीं, नीता अंबानी की साड़ी की कीमत लाखों में होगी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.