नई मिस यूनिवर्स इंडिया के बालों का अंदाज है निराला, चुनें Manika Vishwakarma से 3 हेयरस्टाइल

Published : Aug 19, 2025, 03:46 PM IST
manika vishwakarma hairstyle look

सार

Miss Universe India Latest Hairstyle: मनिका विश्वकर्मा के हेयरस्टाइल लुक हर लड़की के लिए इंस्पिरेशन हैं। माथापट्टी ब्रेड से लेकर हाई बन और कर्ली वेवी हेयर तक, जानिए उनके 4 बेस्ट हेयरस्टाइल आइडियाज।

Manika Vishwakarma Hairstyle: मनिका विश्वकर्मा को साल 2025 का मिस यू्निवर्स इंडिया ताज मिला है। मनिका 74वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। मनिका के सोशल मीडिया में एक से बढ़कर एक एथनिक लुक फोटोज हैं, जिसमे उनकी खूबसूरती निखर कर सामने आ रही है। साड़ी या फिर सूट, मनिका विश्वकर्मा के हेयरस्टाइल लुक को कैरी किया जा सकता है। आइए जानते हैं मिस यू्निवर्स इंडिया के खास हेयरस्टाइल लुक के बारे में।

माथापट्टी संग ब्रेड हेयरस्टाइल

मनिका पिंक कलर का बेहद खूबसूरत गोटा पट्टी वर्क वाला सूट पहनें और उसके साथ लॉन्ग ब्रेड हेयर स्टाइल कैरी की है। उनके लुक को एनहेंस करने का काम माथा पट्टी कर रही है। ऐसा लुक किसी भी त्योहार या खास मौके पर रीक्रिएट किया जा सकता है। लंबे बालों में ब्रेड बनाकर आप हेयर एसेसरीज की मदद से सजा सकते हैं।

और पढ़ें: ऊंची वाली हील्स पहनकर लगे कैटरीना सी लंबी, ट्राई करें ये 4 गोल्डन सैंडल

हाई ब्रेड हेयरस्टाइल

अगर बाल छोटे हैं तो मनिका की तरह आप अप बन हेयर स्टाइल लुक अपना सकती हैं। उसे खास बनाने के लिए आर्टिफिशियल बन या फ्लावर बैंड का इस्तेमाल करें। ऐसा लुक एथनिक वेयर संग जंचेगा और आपके छोटे बालों में भी खूबसूरत दिखाएगा।

कर्ल वेवी हेयर में दिखाएं अदाएं

बाल लंबे हैं और अगर कोई हेयर स्टाइल बनाने का मन नहीं है, तो आप लंबे बालों को कर्ल करके खुद को सजा सकती हैं। ऐसा लुक काफी फैंसी लगता है और बालों को सजाने में ज्यादा समय भी लगता। लेटेस्ट हेयर स्टाइल में ओपन कर्ल हेयर खूब पसंद किए जाते हैं।

और पढ़ें: 500 रुपये में खरीदें लाख की चूड़ियों के ट्रेंडी सेट, हरतालिका तीज में पहन दिखाएं जलवा

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बोट नेक आउटफिट के साथ ट्राई करें ये 7 हेयरस्टाइल, हर कोई करेगा तारीफ
डार्क सर्कल्स को बिना हैवी मेकअप के करें कवर, अपनाएं ये आसान टिप्स