
सिल्क साड़ी खरीदते समय कई लोग Modal Silk और Assam Silk को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। दोनों ही देखने में खूबसूरत और प्रीमियम लगती हैं, लेकिन इनके फैब्बिक, टैक्सचर, शाइन और ड्यूरेबिलिटी में काफी अंतर होता है। कई बार दुकानदार दोनों फैब्रिक को मिलाकर बेच देते हैं, जिससे बायर्स को सही पहचान करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी नई साड़ी खरीदने की सोच रही हैं, तो पहले जान लें कि मोडाल सिल्क और आसामी सिल्क में क्या फर्क होता है और खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
मोडल सिल्क एक ब्लेंडेड फैब्रिक मानी जाती है, जिसे अक्सर मोडल फाइबर और सिल्क मिक्स करके तैयार किया जाता है। इसका टेक्सचर काफी सॉफ्ट, फ्लोई और स्मूद होता है। यह लाइटवेट होती है और पहनने में काफी आरामदायक लग सकती है। आजकल प्रिंटेड और डिज़ाइनर साड़ियों में मोडल सिल्क का इस्तेमाल ज्यादा देखा जाता है।
और पढ़ें - Wall Planter Modern Designs: 7 वॉल प्लांटर मॉडर्न डिजाइन, लिविंग रूम हर दीवार लगेगी लग्जरी
असम सिल्क, खासकर मूगा सिल्क और एरी सिल्क, भारत के असम राज्य की पारंपरिक और प्रीमियम सिल्क मानी जाती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी प्राकृतिक सुनहरी चमक और मजबूत बनावट होती है। यह सिल्क काफी टिकाऊ मानी जाती है और पारंपरिक हाथ से बुनी साड़ियों में ज्यादा इस्तेमाल होती है।
अगर आप फैब्रिक को हाथ लगाकर देखें, तो मोडल सिल्क ज्यादा सॉफ्ट और स्लिपरी फील दे सकती है, जबकि असम सिल्क थोड़ी टेक्सचर्ड और फर्म लग सकती है। आसामी सिल्क का फैब्रिक ज्यादा स्ट्रक्चर्ड होता है, जबकि मोडल सिल्क ज्यादा फ्लोई नजर आ सकती है।
मोडल सिल्क में आर्टिफिशियल या स्मूद शाइन दिख सकती है, जबकि असम सिल्क की शाइन नेचुरल गोल्डन टोन में होती है। खासकर मूगा सिल्क की चमक समय के साथ और निखरती मानी जाती है।
और पढ़ें - Keychain Hanger Design: 200Rs में कीचेन हैंगर, नए घर में लगाएं 7 अमेजिंग डिजाइन
अगर साड़ी बहुत हल्की और मुलायम ड्रेप वाली है, तो वह मोडल सिल्क हो सकती है। वहीं असम सिल्क थोड़ी भारी और रिच फील दे सकती है। हालांकि मॉडर्न बुनाई में हल्की असम सिल्क भी मिल सकती है, इसलिए सिर्फ वजन पर भरोसा न करें।
मोडल सिल्क साड़ियों में अक्सर डिजिटल प्रिंट, फ्लोरल पैटर्न और मॉडर्न डिजाइन ज्यादा देखने को मिलते हैं। वहीं असम सिल्क साड़ियों में ट्रेडिशनल मोटिफ्स, हैंडवोवन पैटर्न और एथनिक डिटेलिंग ज्यादा होती है।
आमतौर पर असम सिल्क ज्यादा महंगी हो सकती है क्योंकि यह पारंपरिक बुनाई और प्रीमियम सिल्क प्रक्रिया से बनती है। वहीं मोडल सिल्क तुलनात्मक रूप से बजट-फ्रेंडली मिल सकती है।