
नेचुरल एक्सफोलिएटिंग क्वालिटी के कारण मसूर की दाल फेस पैक के लिए बेस्ट मानी जाती है। फेस को डीप करने के साथ ही ये स्किन को फ्रैश और सॉफ्ट लुक भी देती है। अगर गर्मियों में फेस का निखार बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको मसूर की दाल में कुछ इंग्रीडिएंट्स को एड करना होगा। जानिए गर्मियों के कारण टैनिंग या स्किन प्रॉब्लम को कैसे मसूर दाल फेस पैक से दूर किया जा सकता है।
भीगी हुई मसूर दाल पीसकर उसमें दही मिलाएं। यह पैक चेहरे की गंदगी साफ करता है और सन टैनिंग कम करने में मदद करता है। दही की तासीर ठंडी होती है इसलिए स्किन को ठंडक मिलती है। इसे लगाने के बाद आपको चेहरा पहले से साफ दिखेगा।
अगर आपके घर में धुली मसूर दाल है, तो उसे रातभर भिगो दें और फिर पीस कर फेस पैक तैयार करें। आप चाहे तो मार्केट से मसूर दाल पाउडर भी खरीद सकती हैं। अब इसमे खीरे का रस मिलाकर फेस में लगाएं। इससे गर्मियों में चेहरे में पैदा हुई जलन शांत होती है और स्किन फ्रेश नजर आती है। गर्मियों में कूलिंग इफेक्ट के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है।
मसूर दाल में गुलाबजल मिलाकर भी चेहरे में लगाया जा सकता है। जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, वह ये फेस पैक लगा सकते हैं। यह फेस पैक ऑयल कंट्रोल करने के साथ स्किन को क्लीन और ग्लोइंग बनाता है।
एलोवेरा जेल और मसूर दाल का पेस्ट मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। अगर टैनिंग ज्यादा हो गई है, तो इससे टैनिंग धीरे-धीरे कम होने लगती है। जिन लोगों को स्किन बर्न या फिर फेस रैश होते हैं, वो लोग भी इसे ट्राय कर सकते हं।
आप मसूर की पिसी हुई दाल का इस्तेमाल चेहरे की गंदगी को साफ करने के लिए भी कर सकते हैं। इससे धूल के कण के साथ ही एक्ट्रा ऑयल भी भी निकाला जा सकता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.