Cosmetic acupuncture benefits: मीरा राजपूत के कॉस्मेटिक एक्यूपंक्चर वीडियो के बाद यह ब्यूटी ट्रीटमेंट चर्चा में है। जानें कैसे कॉस्मेटिक एक्यूपंक्चर स्किन में ग्लो लाने, झुर्रियां कम करने, पफीनेस घटाने और स्किन टाइटनिंग में मदद करता है।

हाल ही में एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया में कॉस्मेटिक एक्यूपंक्चर कराते हुए वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में मीरा के चेहरे पर खूब सारी निडिल्स लगी हुई दिख रही हैं, जिसे देख फैंस हैरान हुए। दिखने पर यह केवल दर्दनाक प्रक्रिया लगती है लेकिन सचमुच में ऐसा बिल्कुल नहीं है। स्किन को ग्लोइंग बनाने और यंग दिखने के लिए आजकल लोग कॉस्मेटिक एक्यूपंक्चर (Cosmetic Accupuncture) ब्यूटी ट्रीटमेंट ले रहे हैं। इसे लेने से न सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है बल्कि स्किन भी नेचुरली हेल्दी रहती है। मीरा राजपूत ने वीडियो में इस ट्रीटमेंट से होने वाले स्किन बेनिफिट्स भी बताए। आइए जानते हैं की कॉस्मेटिक एक्यूपंक्चर करने से किस तरीके के फायदे पहुंचते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्किन में आता है नेचुरल ग्लो

कॉस्मेटिक एक्यूपंक्चर करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है, जिसके कारण स्किन को ऑक्सीजन मिलती है। इसी वजह से चेहरे पर ग्लो आ जाता है।

फाइन लाइंस होती है कम 

अगर कॉस्मेटिक एक्यूपंक्चर कराया जाए, तो कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ता है, जिससे कि चेहरे में आई झुर्रियां धीमे-धीमे कम होने लगती हैं। अगर बढ़ती उम्र में ये ट्रीटमेंट लिया जाए, तो असर साफ दिखने लगता है।

 स्किन टाइटनिंग में मदद 

कॉस्मेटिक एक्यूपंक्चर लेने से चेहरे में कसाव आता है और चेहरा यंग दिखता है। अगर आपकी स्किन लटकने लगी है, तो आप कॉस्मेटिक एक्यूपंक्चर की मदद से इसे ठीक कर सकते हैं।

View post on Instagram

और पढ़ें: Pumpkin Seeds Benefits: इम्यूनिटी बढ़ाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल तक, जानें हरे बीज के 5 फायदे

 एक्ने में मिलती है राहत 

कुछ लोगों को एक्ने या दाग धब्बे की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में कॉस्मेटिक एक्युपंचर ट्रीटमेंट लिया जा सकता है। इससे स्किन टेक्सचर भी बेहतर नजर आता है।

चेहरे की पफीनेस होती है कम

कुछ लोगों को अक्सर चेहरे में सूजन या पफीनेस की समस्या होती है। अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कॉस्मेटिक एक्यूपंक्चर कर सकते हैं। इससे आपका चेहरा ज्यादा फ्रेश और बैलेंस दिखेगा।

कॉस्मेटिक एक्यूपंचर सिर्फ स्किन ही नहीं, बल्कि रिलैक्सेशन में भी मदद करता है। कई लोगों को इसके बाद स्ट्रेस कम महसूस होता है। अगर आप भी कॉस्मेटिक एक्यूपंचर कराना चाहते हैं, तो एक्सपर्ट की देखरेख में ही कराना चाहिए।

और पढ़ें: Advanced Maternal age pregnancy: 35 प्लस के बाद प्रेग्नेंसी, तो जरूर कराने चाहिए ये 5 टेस्ट