
Monochrome Lehenga Design: हरियाली तीज के मौके पर आप डिफरेंट कलर की साड़ियां या सूट पहनने के बजाय इस बार मोनोक्रोम लहंगे पहन सकती हैं। मोनोक्रोम लहंगे में एक ही रंग का इस्तेमाल होता है जिससे की ओवरऑल लुक गॉर्जियस दिखता है। अगर आपने आज तक मोनोक्रोम लुक वाले लहंगे ट्राई नहीं किए हैं तो आईए जानते हैं कुछ खास डिजाइन के बारे में।
एक्ट्रेस आमना शरीफ ने सोशल मीडिया में ब्लू मोनोक्रोम लहंगे के साथ खूबसूरत फोटो पोस्ट की हैं। एक्ट्रेस के लहंगे में कोई भी प्रिंट या वर्क नहीं किया गया है। साटन का खूबसूरत लहंगा मैचिंग बैंगल्स के साथ पेयर किया गया है। लहंगे के साथ पहने गए ब्लाउज में डोरियों का इस्तेमाल किया गया है जो कि इन्हें खूबसूरत बना रही है। आप भी हरियाली तीज में सजने के लिए आमना शरीफ के इस लहंगा लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।
पीच कलर के मोनोक्रोम लहंगा को किसी भी खास मौके या पर्व में पहना जा सकता है। आप लहंगे में खास दिखने के लिए स्लीवलेस के बजाय फुल आस्तीन वाला ब्लाउज पहनें। ऐसे एंब्रॉयडरी लहंगे के साथ वर्क वाला भारी दुपट्टा नहीं बल्कि प्लेन ऑर्गेंजा दुपट्टा ट्राई करें।
अगर आपका बजट कम है तो आप मेजेंटा पिंक साटन प्लेन लहंगा खरीदें और हरियाली तीज में पहन कर दिन को खास बना दें। अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है तो आसानी से सीक्वेन वर्क वाले मोनोक्रोम लहंगा भी परचेज कर सकती हैं। ऐसे लहंगे के साथ भारी भरकम ज्वेलरी पहनने की बजाय मिनिमल ज्वेलरी पेयर करें।साथ में हल्का मेकअप कर सज जाएं। आपका हरतालिका तीज लुक हर किसी को पसंद आएगा।
और पढ़ें: 300 रुपए में दुल्हन के स्टाइलिश लहंगे, यहां शादी की सबसे सस्ती शॉपिंग
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.