Published : May 04, 2024, 01:09 PM ISTUpdated : May 04, 2024, 01:15 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क: एक उम्र के बाद हर पेरेंट्स तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं। ऐसे में मदर्स डे पर आप अपनी मम्मी कुछ स्पेशल देना चाहते हैं, तो उन्हें भारत में स्थित यह 7 तीर्थ स्थान पर ले जा सकते हैं और उनकी तीर्थ यात्रा करने की विश पूरी कर सकते हैं।
त्रिकुटा पर्वत में स्थित, वैष्णो देवी मंदिर देवी वैष्णवी का सबसे बड़ा तीर्थ स्थान है। 5,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित मंदिर तक की यात्रा बहुत कठिन है, लेकिन बुजुर्गों के लिए घोड़ा, बग्गी और ई रिक्शा की सुविधा है।
27
तिरुपति, आंध्र प्रदेश
तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर मंदिर भगवान विष्णु के अवतार भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है। यह भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले मंदिरों में से एक है, जहां सालाना लाखों भक्त आते हैं। ऐसे में आप मदर्स डे पर अपनी मां को यहां ले जा सकते हैं।
37
ऋषिकेश और हरिद्वार, उत्तराखंड
गंगा नदी के तट पर स्थित ऋषिकेश और हरिद्वार अपने आध्यात्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां पर गंगा आरती में भाग लें, प्राचीन मंदिरों के दर्शन करें और योग और ध्यान सेशन में भाग लें।
47
वाराणसी, उत्तर प्रदेश
वाराणसी, जिसे काशी के नाम से भी जाना जाता है, दुनिया के सबसे पुराने बसे शहरों में से एक है और हिंदुओं के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। घाटों पर गंगा आरती देखना और पवित्र गंगा नदी में स्नान करने का अनुभव जरूर करें।
57
पुरी, ओडिशा
पुरी में जगन्नाथ मंदिर है, जो भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन बलभद्र और सुभद्रा को समर्पित है। पुरी में हर साल आयोजित होने वाली रथ यात्रा भक्तों के लिए एक बहुत बड़ा कार्यक्रम है।
67
केदारनाथ और बद्रीनाथ, उत्तराखंड
ये दो पवित्र स्थल चार धाम तीर्थयात्रा का हिस्सा हैं। केदारनाथ भगवान शिव को समर्पित है, जबकि बद्रीनाथ भगवान विष्णु को समर्पित है। मई के महीने में यहां जाना सबसे अच्छा समय है।
77
अयोध्या राम मंदिर, अयोध्या
मदर्स डे पर इस बार आप अपनी मां का नव निर्मित भव्य राम मंदिर के दर्शन करने ले जा सकते हैं। यहां रामलला की मनमोहक प्रतिमा हाल ही में स्थापित की गई थी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.