दुबई में मुकेश अंबानी का है 650 करोड़ का आलिशान विला, देखें Inside Photos

Published : Mar 02, 2023, 01:51 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क.बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी (Mukesh ambani) दुबई के पाम जुमेराह में एक शानदार विला खरीदा है। साल 2022 में खरीदी गई इस संपत्ति की कीमत 650 करोड़ रुपए हैं। सी-फेसिंग इस विला की आइए देखते हैं इनसाइड तस्वीरें।

PREV
17

भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी एंटीलिया के मालिक हैं। मुंबई स्थित उनका यह हर तरह के सुख सुविधा से लैस है। 
इस घर की कीमत 15,000 करोड़ रुपये है और यह दुनिया का दूसरा सबसे महंगा घर है। बिजनेस टाइकून अपनी पत्नी नीता अंबानी और दोनों बेटों आकाश अंबानी और अनंत अंबानी के साथ एंटीलिया में ही रहते हैं। बेटी ईशा अंबानी शादी के बाद अपने पति आनंद पीरामल के साथ आलीशान बंगले गुलिता में रहती हैं।

27

बेहिसाब संपत्ति के मालिक मुकेश अंबानी का दुनिया के अलग-अलग देशों में बंगला और विला है। लेकिन हम यहां बात दुबई में उनके बंगले की करने वाले हैं।साल 2022 में उन्होंने दुबई के पाम जुमेराह में एक आलिशान बंगला खरीदा। जिसकी कीमत 650 करोड़ रुपए हैं।

37

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी के इस घर में 10 बेडरूम, 7 स्पा और दो स्विमिंग पूल हैं।

47

Belleview.ae की रिपोर्ट के अनुसार दो मंजिला आलिशान बंगला 26,033 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ। विला को इतालवी संगमरमर से बनाया गया है। इसे शाही कलाकृतियों से सजाया गया है।

57

घर में मौजूद तमाम फर्नीचर अलग-अलग जगहों से लाकर लगाया गया है। घर का इंटीरियर डिजाइन एक आलिशान महल के जैसा किया गया है।

67

सूत्रों के मुताबिक यह संपत्ति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए खरीदी है। बता दें कि अंबानी फैमिली लगातार विदेशों में अपनी रियल एस्टेट का विस्तार करने में लगी हुई है।

77

बता दें कि दुबई अमीर खरीदारों के लिए सबसे आकर्षक प्लेस में से एक है। यह लंबी अवधि के 'गोल्डन वीजा' और विदेशियों के लिए घर लेने में छूट के साथ और भी पसंदीदा जगह हो जाता है।

और पढ़ें:

Women's day celebration: अपने ऑफिस में इस तरह सेलिब्रेट करें महिला दिवस, हर औरत का मन हो जाएगा खुश

खूबसूरत डेंटिस्ट का छलका दर्द, ब्वॉयफ्रेंड और सौतेली मां ने बनाया संबंध, अंडरवेयर ने खोल दी पोल

 

Read more Photos on

Recommended Stories