
देश के हर राज्य में अलग-अलग तरह की ट्रेडिशनल हैंडक्राफ्ट प्रोडक्ट मिलते हैं। चाहे वह राजस्थान की रंग-बिरंगी बंधनी और मोजरी हों, बंगाल की हैंडमेड चूड़ियां और कपड़े हो या फिर कश्मीर के नरम शॉल हो…। खास बात यह है कि ये बाजार आमतौर पर बजट-फ्रेंडली होते हैं, यानी आपको महंगे शोरूम में मिलने वाले सामान की तरह ही क्वालिटी मिलेगी, लेकिन कीमतें आपके बजट में होंगी। ये बाजार सिर्फ खरीदारी के लिए नहीं हैं, बल्कि आपकी यात्रा को और यादगार बनाते हैं। यहां जानें बजट-फ्रेंडली हैंडक्राफ्ट बाजारों के बारे में, जहां से आप फेस्टिवल की शॉपिंग कर सकते हैं।
दिल्ली हाट का खुला बाजार दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा संचालित है, जहां पूरे भारत के कारीगर अपने हैंडक्राफ्ट प्रोडक्ट बेचते हैं। यहां कश्मीरी शॉल से लेकर राजस्थान के रंग-बिरंगे कपड़े और ओडिशा की चांदी की कलाकृतियां मिलती हैं। प्राइज भी बहुत रीजनेबल होती हैं। वहीं कनॉट प्लेस के पास स्थित जनपथ बाजार, शॉपिंग लवर्स के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। यहां तिब्बती मूर्तियां, कश्मीरी शॉल, गुजरात के मिरर वर्क वाले कपड़े और रंग-बिरंगे बैग्स मिलते हैं। मोलभाव करने की कला यहां काम आती है।
और पढ़ें - सिर्फ 50 रु. मीटर में कपड़ा और 100 रु. में जूती, ये है भोपाल के 5 सबसे सस्ते मार्केट
मुंबई के साउथ में स्थित कोलाबा कॉजवे हैंडक्राफ्ट लवर्स के लिए एक खजाना है। यहां हाथ से बनी चांदी की ज्वेलरी, चमड़े के बैग्स और हैंडक्राफ्ट होम डेकोर आइटम मिलते हैं। हालांकि मोलभाव के लिए तैयार रहें। वहीं चोर बाजार में पुराने और प्राचीन चीजों का हब है। यहां आपको पुराने फर्नीचर, चांदी की ज्वेलरी जैसी कई चीजें अच्छे दाम मिल सकती हैं।
बापू बाजार, राजस्थानी कला का जीता-जागता उदाहरण है। यहां आपको बांधनी और सांगानेरी ब्लॉक प्रिंट्स, चमड़े के जूते (मोजरी) और चमचमाती हुई लाख चूड़ियां मिलती हैं। मोलभाव करके अच्छे सौदे किए जा सकते हैं। वहीं जोहरी बाजार तो जयपुर का जूलरी हब है। यहां कुंदन, मीणाकारी और पोल्की ज्वेलरी के साथ-साथ राजस्थानी कपड़े और रंगीन रजाई भी मिलती हैं।
अंजुना बीच पर हर बुधवार लगने वाला यह बाजार एक कल्चरल फेस्टिवल है। यहां आपको बोहेमियन कपड़े, हस्तनिर्मित चांदी की ज्वेलरी और लकड़ी के एंटिक पीस मिल जाएंगे। प्राइज थोड़ी ज्यादा हो सकती हैं, लेकिन मोलभाव करने पर अच्छी शॉपिंग की जा सकती है।
और पढ़ें - लाखों के डिजाइनर कपड़े अब सस्ते में, दिल्ली के 5 मार्केट से खरीदें फर्स्ट कॉपी
घंटाघर के पास स्थित यह बाजार जोधपुर का दिल है। यहां आपको राजस्थानी हस्तशिल्प, जैसे की बंधेज वस्त्र, लकड़ी की कलाकृतियां, और पारंपरिक आभूषण मिलते हैं। मोलभाव करके अच्छे सौदे किए जा सकते हैं।
कोलकाता का न्यू मार्केट: यह बाजार शॉपिंग का सेंटर पॉइंट है। यहां आपको बंगाल के कपड़े, चूड़ियां और अन्य हैंडक्राफ्ट वस्तुएं मिल जाती हैं। मोलभाव करके अच्छे सौदे किए जा सकते हैं। वहीं गरियाहाट बाजार, फैशन प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आपको एक से एक यूनिक हैंडक्राफ्ट चीजें मिल जाएंगी।
रत्नागिरी बाजार में आपको ओडिशा के पारंपरिक हस्तशिल्प खूब भर-भर कर मिल जाएंगे। वहीं कटक बाजार में आपको ओडिशा के पारंपरिक हस्तशिल्प, जैसे की चांदी की मूर्तियां व जूलरी कमाल की मिलती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.