Independence Day Nail Art: 15 अगस्त में बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती, चुनें 3 नेल आर्ट डिजाइन

Published : Aug 05, 2025, 01:01 PM ISTUpdated : Aug 05, 2025, 01:03 PM IST
Independence Day Nail Art

सार

Nail art designs for 15 august: 15 अगस्त पर हाथों को देशभक्ति के रंगों से सजाएं। ग्रीन, व्हाइट, ऑरेंज और ब्लू कॉम्बिनेशन में तिरंगा नेल आर्ट बनाएं या मोर और देशभक्ति कोटेशन से नेल्स को दें क्रिएटिव लुक।

Independence Day Nail Art in hindi: 15 अगस्त के मौके पर सिर्फ अपने कपड़ों को ही तीन रंगों में न रंगे बल्कि हाथों को भी सजाएं। आप इंडिपेंडेंस डे के मौके पर सुंदर नेल आर्ट बनाकर देशभक्ति के रंग में रंग सकती हैं। नेल आर्ट बनाने के लिए आपको कुछ डिफरेंट कलर की नेल पॉलिश चाहिए। आसानी से पेंट ब्रश की मदद से हाथों को सजाया जा सकता है। आइए जानते हैं इंडिपेंडेंस डे के मौके पर कैसी नेल आर्ट बना दूसरों से तारीफें पा सकते हैं। 

नेल्स में तिरंगा बनाकर सजाएं हाथ

लंबे नेल्स पर आसानी से ग्रीन, व्हाइट और ऑरेंज कलर कॉन्बिनेशन लगाकर तिरंगा लुक नेल आर्ट ट्राई की जा सकती है। आप ब्लू कलर से सेंटर में अशोक चक्र बनाएं। इसके बाद नेल पॉलिश सूख जाए. तो उसे ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश से कवर करने के लिए एक कोट लगाएं। इससे आपके हाथ बेहद खूबसूरत दिखेंगे।

नेल्स में बनाएं खास डिजाइंस

अगर आपकी आर्ट अच्छी है, तो 15 अगस्त में सिर्फ तीन रंगों का प्रयोग कर नेल पॉलिश ही ना लगाएं बल्कि आप ब्रश की मदद से नेशनल बर्ड मोर या ‘मेरा भारत महान’ जैसी कोटेशन लिखकर भी नाखूनों को सजाएं। इससे आपके नेल्स न सिर्फ खूबसूरत दिखाई देंगे बल्कि उस पर की गई क्रिएटिविटी लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी।

और पढ़ें: Cham cham Recipe: रक्षाबंधन में बनाएं बिना घी की मिठाई, हेल्दी के साथ टेस्टी भी

नेल आर्ट में बनाएं जिगजैग लाइन

अगर सिंपल नेल आर्ट को भी आप खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो स्लेंटिंग लाइन में ऑरेंज ग्रीन और व्हाइट नेल पॉलिश लगाएं। अब व्हाइट नेल पॉलिश को डबल कोट करें और उसके बाद एक स्टिक की मदद से जिगजैग लाइन बनाएं। ऐसा करने से आपकी नेल पॉलिश बेहद खूबसूरत दिखेगी।

और पढ़ें: Independence Day Fashion: व्हाइट सूट की शान बढ़ाए तिरंगा दुपट्टा, 15 अगस्त पर पाएं परफेक्ट लुक

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

पुरानी दीवार को नया सा फील देंगे 6 मॉर्डन वॉल डेकोर आइटम्स
कॉटन ब्लाउज में लगेंगी कमाल, लो बजट में शानदार डिजाइन्स