
सिर्फ उम्र बढ़ने के कारण ही बाल नहीं गिरते हैं बल्कि इसके विभिन्न कारण होते हैं। अगर आप खुद को सही से न्यूट्रिशन नहीं देते या फिर बालों में मसाज नहीं करते हैं, तो भी यह झड़ने लगते हैं। झड़ते बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो उनकी केयर करना बेहद जरूरी है। आपको हफ्ते में एक से दो बार बालों को मसाज जरूर करना चाहिए। अगर आप सिंपल तेल से मसाज करेंगे, तो बालों में इतना असर नहीं होगा। इसके लिए खास तेल की जरूरत पड़ेगी। एक्सपर्ट से जानते हैं कि बालों को मजबूत बनाने के लिए किस तरह का तेल घर पर तैयार करना चाहिए।
आपको नारियल तेल में कुछ इंग्रीडिएंट्स मिलाकर हेल्दी ऑयल तैयार करना चाहिए, जो कि बालों की जड़ों को मजबूत बनाने का काम करता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि नारियल तेल में आप गुड़हल का फूल, गुड़हल के कुछ पत्ते, 2 प्याज के टुकड़े और रोजमेरी को डालकर तेल में उबाल लें। जैसे ही नारियल का तेल उबल जाए, इसे छानकर एक शीशी में रख लें। इस तेल से बालों की मालिश रोजाना करें। ऐसा करने से न सिर्फ आपके बाल मजबूत होंगे बल्कि तेजी से ग्रोथ भी होगी।
और पढ़ें: कुल्हड़ वाली चाय पीकर इसे फेंकें नहीं, ऐसे बनाएं क्यूट कैक्टस प्लांटर
रोजमेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। रोजमेरी ऑयल एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया में बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ाता है और हेयफॉल भी कम होता है। वहीं नारियल तेल के साथ मालिश करने पर प्रोटीन लॉस कम होता है और बालों को मजबूती भी मिलती है। वहीं तेल में मौजूद प्याज में सल्फर के गुड़ होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाता है।
आप तेल में करी पत्ता भी एड कर सकती हैं। करी पत्ते में आयरन, बीटा-कैरोटीन, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बालों की मजबूती के लिए जरूरी हैं।
और पढ़ें: सूखा या पानी से भरा? नारियल बेचने वाले लड़के ने वीडियो में बताई 3 जबरदस्त ट्रिक
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.