Fresh Coconut Buying Tips: क्या आप भी नारियल खरीदने के बाद कम पानी या बिना मलाई वाला नारियल मिलने से परेशान हैं? वायरल वीडियो में नारियल बेचने वाले लड़के ने बताए 3 आसान टिप्स, जिनकी मदद से आप ज्यादा पानी वाला और ताजा नारियल आसानी से पहचान सकते हैं।

क्या आप जब भी नारियल पानी पीने जाते हैं, तो उसमे कम पानी निकलता है? या कभी-कभी तो कम पानी के साथ नारियल की मलाई भी नहीं होती। अगर आप भी इस समस्यों का सामना करते हैं, तो आपको कुछ खास बातों पर ध्यान देना होगा। इंस्टाग्राम में एक वायरल वीडियो में नारियल बेचने वाला लड़के ने भरे नारियल को पहचानने क 3 टिप्स बताए। जिसकी मदद से आप ज्यादा पानी वाला नारियल चुन सकते हैं। वायरल वीडियो में दिखाया जाता है कि किस तरीके से सही नारियल का चुनाव कर आप करीब तीन से चार गिलास नारियल पानी पी सकते हैं। आइए जानते हैं कि वह खास टिप्स क्या हैं?

पीले और आवाज करने वाला नारियल न खरीदें

View post on Instagram

वीडियो में लड़का बताता है कि अगर आप नारियल खरीदने जा रहे हैं, तो कभी भी पीले रंग का बड़ा और आवाज करने वाला नारियल ना खरीदें। ऐसी नारियल में आपको आवाज तो आएगी लेकिन पानी बहुत थोड़ा होता है। इस नारियल में मलाई भी नहीं मिलेगी। आगे लड़का बताता है कि नारियल अंदर से फट जाने कारण आवाज करता है। 

और पढ़ें: बारिश में एक बार जरूर बनाएं अरबी के पत्तों के पतोड़े, स्वाद ऐसा कि प्लेट मिनटों में होगी खाली

3 साइड का हरा बड़ा नारियल न खरीदें

वीडियो में लड़का बताता है कि अगर आप तीन साइड वाला बड़ा हरा नारियल लेंगे, तो यह भी अंदर से खाली निकलेगा। ऐसे नारियल में या तो बहुत थोड़ा पानी होता है या फिर यह अंदर से बिल्कुल खाली होते हैं। अगर आप ऐसे नारियल खरीदेंगे, तो आपके पैसे भी बर्बाद हो जाएंगे और हाथ भी कुछ नहीं लगेगा।

खरीदे नीचे से गोल आकार का नारियल

 वहीं आगे लड़का बताता है कि आपको हमेशा तीन साइड के बजाय नीचे से गोल दिखने वाला नारियल खरीदना चाहिए। ऐसे नारियल थोड़े छोटे भी दिख सकते हैं लेकिन इनके अंदर पानी बहुत होता है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि जिस नारियल में सबसे ज्यादा पानी था वह हल्का सा बाहर से काला और नीचे गोलाकार था। ऐसे नारियल से 4 ग्लास तक पानी निकल सकता है। तो अगली बार आप जब भी नारियल खरीदने जाएं, तो इन बातों का ध्यान रखें ताकि आपको पैसे देने के बाद धोखा ना खाना पड़े।

और पढ़ें: Sawan Special Recipes: सावन में जरूर ट्राई करें बिना प्याज-लहसुन की ये 3 गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जियां