Navratri Mehndi Designs Photos: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया का रंग हथेलियों पर भी सजाएं। देखें गरबा, डांडिया, कमल, मां दुर्गा और मिरर-वर्क वाली 10 खूबसूरत मेहंदी डिजाइन।
11 अक्टूबर से नवरात्रि से शुरू हो रही है। इस दौरान आप हाथों में मेहंदी रचाना चाहती हैं तो बेसिक डिजाइन की बजाय ट्राई करें गरबा-डांडिया से लेकर गुजरात स्पेशल मेहंदी की 10 यूनिक डिजाइन।
210
गरबा मेहंदी डिजाइन
हथेली के बीचों-बीच एक बड़ा गरबा दीपक बनाएं और उसके चारों ओर गरबा खेलते हुए लड़कियों की आकृतियां रखें। बॉर्डर में पत्तियां, बिंदी और छोटे दीपक जोड़ें। यह डिजाइन हथेली को एक छोटे से गरबा मंच जैसा लुक देगा।
310
डांडिया कमल मेहंदी
दो डांडियों को हथेली के बीच में क्रॉस शेप में बनाएं और उनके बीच एक बड़ा कमल रखें। आसपास छोटे फूल, पत्तियां और बिंदियों की डिटेलिंग करें। यह मेहंदी उन लोगों के लिए है जो ट्रेडिशनल और पारंपरिक लुक चाहते हैं।
हथेली के एक हिस्से में मां दुर्गा का मुकुट या त्रिशूल बनाएं और दूसरे हिस्से में डांडिया और दीपक का पैटर्न रखें। दोनों हिस्सों को कमल और बेल-पत्तियों की डिजाइन से जोड़ें। यह आसान होने के साथ सबसे वर्सेटाइल और यूनिक हिना पैटर्न है
510
मंडला स्टाइल गरबा मेहंदी
हथेली के बीच में एक छोटा गरबा सर्कल बनाएं, जिसमें कई महिलाएं एक-दूसरे के आसपास घूमती हुई दिखाई दें। उंगलियों पर छोटे दीपक और डांडिया के पैटर्न रखें। अगर आप मेहंदी लगाना जानती हैं तो इसे विकल्प बनाना बनता है।
610
गरबा स्पेशल मेहंदी फोटो
हथेली के नीचे एक बड़ा दीपक बनाएं और उससे ऊपर जाती बेल में छोटे-छोटे गरबा, डांडिया और फूलों के मोटिफ जोड़ें। ऐसा लगे कि दीपक की रोशनी से पूरी गरबा रात सजी हुई है। यह हाथों को गुजराती टच देने में कमी नहीं रखेगा।
710
शारदीय नवरात्रि स्पेशल मेहंदी
अगर आपका नवरात्रि आउटफिट भारी मिरर-वर्क चनिया-चोली है, तो मेहंदी में मां दुर्गा की तस्वीर बनाते हुए फूलों की डिटेलिंग करें, यह डिजाइन आसान होने के साथ मॉडर्न लगती है।
810
बैक हैंड डांडिया मेहंदी
हथेली भरने के बजाय बैक-हैंड मेहंदी में दो क्रॉस डांडिया, बीच में छोटा दीपक और आसपास फूल-पत्तियों की बेल बनाएं। कलाई पर पतली गुजराती बॉर्डर इसे पूरा लुक देगी
910
फुल हैंड गरबा मेहंदी की डिजाइन
यह सबसे क्रिएटिव डिजाइन में से एक हो सकता है। एक हाथ पर गरबा करती महिला और दूसरे हाथ पर डांडिया लिए महिला बनाएं। दोनों हथेलियां पास लाने पर ऐसा लगे कि दोनों साथ गरबा कर रही हैं।
1010
भरवा हैंड मेहंदी नवरात्रि 2026
आखिरी डिजाइन को सबसे ज्यादा डिटेल वाला रखें। हथेली के बीच में गरबा दीपक, उसके आसपास डांडिया करती महिलाएं, ऊपर छोटे दीपक और किनारों पर कमल-पत्तियां बनाएं। उंगलियों पर महीन जाली और बिंदी पैटर्न दें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.