
Blouse Designs: बढ़ती उम्र के साथ फैशन और ग्रेस करना टफ हो जाता है। समझ ही नहीं आता ऐसा क्या चुना जाए तो एलीगेंट दिखने के साथ साड़ी की खूबसूरत भी बढ़ा दे। आप भी अक्सर कन्फूयज होकर सिंपल ब्लाउज पहनकर काम चला लेती हैं तो अब ऐसा करना बंद कर दीजिए। आज हम आपके लिए लाए हैं तो Age is Just a Number को प्रूव करने वाली नीना गुप्ता के फैंसी ब्लाउज डिजाइन, जो 60+ वुमन आराम से कैरी कर सकती हैं। ये सोबर होकर भी आज के जमाने में सबसे अलग लगते हैं। यहां देखें उनके बारे में डिटेल से।
आउटिंग से किटी पार्टी तक हैवी ब्लाउज की जरूरत नहीं है। आप सिंपल आउटफिट में भी खूबसूरत दिखेंगी यहां पर नीना गुप्ता ने प्रिंटेड कलमकारी साड़ी के साथ वी नेकलाइन वाला Velvet Full Sleeve Blouse कैरी किया है। जिसे लुक ओवर लिफ्ट करने के साथ फ्यूजन क्रिएट कर रहा है। इसे टेलर भैया के सिलवाने के साथ रेडीमेड भी खरीद सकता है।
उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं और बस्ट एरिया लूज हो जाता है। जब तक ब्रेस्ट को परफेक्ट शेप नहीं मिलेगा ब्लाउज का लुक खिलकर नहीं आएगा। नीना ने दक्षिण भारत परंपरा वाले सिंपल लहंगे को मॉडर्न टच देते हुए डी वी नेक ब्लाउज पहना है। साथ में क्वार्टर स्लीव लुक इंहेंस करेगी। आप भी ऐसा ब्लाउज प्लेन-हैवी साड़ी चुन सकती हैं।
ये भी पढ़ें- जेनिफर लोपेज का अरबपति शादी में जलवा, पिंक जालीदार साड़ी में बिखेरा हुस्न
नीले रंग की साड़ी के साथ नीना गुप्ता का कंट्रास्ट ब्लाउज प्यारा लग रहा है। यहां पर स्मॉल स्लीव के साथ वी नेक डीप है। आप ऐसा लुक किसी भी साड़ी के साथ बोल्ड स्टेटमेंट पा सकती हैं।
जब बात कॉन्फिडेंस की आती है तो स्लीवकट ब्लाउज से बढ़िया ऑप्शन नहीं है। यहां पर नेकलाइन डीप यू नेक पर है। साथ में साटन साड़ी का कॉम्बिनेशन अट्रैक्टिव लुक दे रहा है।
ये भी पढ़ें- पहली झलक में जीतें सास का दिल! ठंड में नई बहू पहनें 7 हाई नेक ब्लाउज
मॉडर्न दादी दिखना चाहती हैं तो कटआउट ब्लाउज बोल्ड स्टेटमेंट के लिए परफेक्ट है। यहां पर प्लेन की बजाय Plunging V Neck हाइलाइट करते हुए सिंपल स्ट्रैप्स दी गई है। जो मॉडर्न+बोल्ड लुक का सेसी कॉम्बिनेशन है, जो साड़ी को कंटेम्पररी टच दे रही है। आप भी इसे सिलवा सकते हैं।
प्लेन साड़ी के साथ स्टाइल देना चाहती हैं तो स्लीव कट से हटकर आप हॉल्टर नेक ब्लाउज को विकल्प बना सकती हैं। नीना ने तीन अलग-अलग साड़ियों इसे कैरी किया है जो बहुत गॉर्जियस लुक दे रहा है। टेलर 400-500रु तक ऐसा डिजाइन सिल देंगे।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.