
सर्दी हो या गर्मी मच्छर हमेशा लोगों को परेशान करते रहते हैं। इतना ही नहीं, डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियां जान तक ले लेते हैं। आप मॉस्किटो क्वाइल लगाकर थक चुके हैं तो क्यों न नेचुरल तौर पर इसका इलाज ढूंढ जाए। दरअसल, कुछ ऐसे सुंगधित पौधे हैं जिनका इस्तेमाल मच्छर भगाने वाले तेल के रूप में किया जाता है। ऐसे में क्यों आप उन्हें घर पर Indoor Plant के तौर पर लगाएं। ये घर को महकाने के साथ मच्छरों से भी बचाने में मदद करेंगे।
भारत में मच्छर भगाने के लिए लेमनग्रास और सिट्रोनेला का पौधा बहुत पसंद किया जाता है। ये दोनों पौधे citronellal, geraniol, citronellol जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं। इसे किसी भी गमले में उगाया जा सकता हैं। ये पौधा धूप में अच्छे से खिलता है। अगर आप इसकी पत्तियों को हल्का से काटते हैं और हाथों से मिसते हैं तो घर महक उठेगा।
भारतीय घरों में तुलसी का पौधा होता है, इसकी मदद से भी मच्छर को दूर भगाया जा सकता है। इसके अलावा आप चाहे तो तुलसी के पौधे का तेल बना सकते हैं। इसमें Eugenol तत्व होता है, जो मच्छरों को भगाने का काम करता है। तुलसी को सुबह की धूप और नम मिट्टी पसंद है। पत्तियों को 2-3 दिन में तोड़ते रहें।
ये भी पढ़ें- मोहब्बत में बना रहेगा स्पार्क, 5 इनडोर प्लांट घोल देंगे रिश्ते में मिठास
गेंदे के फूल दूर से महकते हैं और यही तेज गंध मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं है। इसमें Thiophene और नेचुरल कीटनाशक जैसे तत्व होते हैं। आप इसे दरवाजे या फिर लीविंग रूम में लगा सकते हैं। भारत के मौसम के हिसाब से फ्रेंच या अफ्रीकन मैरीगोल्ड अच्छा रहता है।
ये भी पढ़ें- किचन का ग्लास बनेगा मिनी गार्डन! बिना मिट्टी के उगाइए ये 6 हर्ब्स
नीम प्राकृतिक तौर पर औषधीय पौधा है, जो शरीर को कई तरह से फायदे पहुंचाती है। ये पेड़ Azadirachtin और Nibmin जैसे तत्वों से लैस होता है, जो मच्छरों को लार्वा बनाने से रोकना है। आप इसे बड़े और छोटे गमले में उगा सकते हैं।
भारतीय घरों में पुदीना का पौधा होता है। ये खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ मच्छरों को भगाने का काम करता है। इसमें मौजूद Menthol तत्व मच्छरों को दूर भगाता है। आप इसे हल्की धूप और नप मिट्टी में उगा सकते हैं। ये जल्दी बड़ा होता है इसलिए गमला अलग रखें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.