
Jennifer Lopez Pink Saree Looks: भारतीय-अमेरिकी अरबपति रामाराजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शादी 23 नवंबर की थी। शादी में परफर्म करने के लिए बॉलीवुड समेत दुनिया के कई हिस्सों से सेलिब्रिटी पहुंची। जिसमें से एक नाम जेनिफर लोपेज का भी था। इस दौरान वो भारतीय रंग में रंगी नजर आईं।
अमेरिकन सिंगर जेनिफर ने अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से जहां सबको मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं शादी में उनका देसी अंदाज़ भी खूब चर्चा में रहा। समारोह में शामिल होने के लिए उन्होंने पिंक रंग की खूबसूरत नेट साड़ी चुनी थी, जिस पर सीक्वेंस से बारीक जालीदार डिजाइन तैयार किया गया था, जो दूर से ही चमक बिखेर रहा था। इस एलिगेंट साड़ी के साथ जेनिफर ने शोल्डर-लेस ब्लाउज कैरी किया, जिस पर क्रिस्टल और सीक्वेंस का हैवी वर्क किया गया था। उनका यह ग्लैमरस और ट्रेंडी इंडियन लुक पूरे फंक्शन का आकर्षण बन गया और लोगों का दिल आसानी से जीत लिया।
जेनिफर ने अपने पिंक साड़ी लुक को और भी रॉयल बनाने के लिए खूबसूरत एमरॉल्ड ज्वेलरी कैरी की थी। उन्होंने एक एलिगेंट चोकर हार पहना, जिसमें एमरॉल्ड और डायमंड की बारीक डिटेलिंग उनके लुक में चमक जोड़ रही थी। इसके साथ मैचिंग इयरिंग्स ने ज्वेलरी सेट को परफेक्टली कंप्लीट किया। माथे पर सजा मांगटीका उनके पूरे ट्रेडिशनल लुक की शोभा बढ़ा रहा था और उन्हें एक ग्रेसफुल, रिच लुक दे रहा था।
और पढ़ें: पहली झलक में जीतें सास का दिल! ठंड में नई बहू पहनें 7 हाई नेक ब्लाउज
जेनिफर ने अपने पूरे लुक को स्लीक और स्टाइलिश टच देने के लिए बालों को टाइट बांधकर हाई पोनीटेल बनाई थी। यह हेयरस्टाइल उनकी पिंक साड़ी और ज्वेलरी के साथ बिल्कुल परफेक्ट लग रही थी। वहीं, मेकअप की बात करें तो उन्होंने सटल और नेचुरल टोन को चुना। हल्का बेस, न्यूड आइशैडो और नैचुरल ग्लो उनके चेहरे को फ्रेश लुक दे रहे थे। पिंक शेड की लिपस्टिक ने उनके मेकअप को खूबसूरती से बैलेंस किया और पूरे लुक को एलीगेंट तरीके से कंप्लीट कर दिया।
इसे भी पढ़ें: प्रोफेसर साहिबा के लिए 7 ब्लाउज डिजाइंस, मिलेगा स्टाइल संग फुल कवरेज
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.