साड़ी छोड़ नीता अंबानी हैलोवीन पर बनीं ऑड्री हेपबर्न, ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन में बिखेरी कातिल अदाएं

Published : Nov 01, 2025, 12:08 PM IST
Nita-Ambani-in-halloween-party

सार

Nita Ambani Halloween Looks: सबसे अमीर बिजनेसवुमन में शुमार नीता अंबानी ने इस बार अपने हैलोवीन पार्टी लुक से सभी को हैरान कर दिया। ट्रेडिशनल ड्रेस छोड़कर नीता इस बार ब्लैक गाउन में नजर आईं। उन्होंने हॉलीवुड की आइकन ऑड्री हेपबर्न का लुक अपनाया था।

Nita Ambani Halloween Party Looks: 1 नवंबर को नीता अंबानी अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं। लेकिन इसके एक दिन पहले 31 अक्टूबर को वो हैलोवीन पार्टी में एक अलग अंदाज में नजर आईं। ऑफ शोल्डर गाउन में वो हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस ऑड्री हेपबर्न (Audrey Hepburn) बनी नजर आईं। इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट समेत कई एक्ट्रेस अलग-अलग कॉस्ट्यूम में पहुंची थीं, लेकिन नजर सबकी 61 साल की नीता अंबानी पर ही थीं। उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर कोई हैरान रह गया।

नीता अंबानी का हैलोवीन लुक

हैलोवीन पार्टी में नीता अंबानी ने यह साबित कर दिया कि ग्रेस का कोई एज लिमिट नहीं होता। उन्होंने ब्लैक ऑफ-शोल्डर बैकलैस गाउन पहना, जिसमें वे बेहद क्लासी और रॉयल लगीं। मशहूर बिजनेसवुमन ने ऑड्री हेपबर्न के एक लुक को अपनाया था। उन्होंने ऑफ शोल्डर बैकलेस गाउन पहना था। गाउन के साथ ब्लैक बेल्ट लगया था। एक हाथ में उन्होंने ब्लैक ग्लव्स जबकि दूसरे हाथ में डायमंड ग्लव्स पहन रखा था। गाउन के लुक में चार-चांद लगाने का काम लेयर्ड पर्ल एंड डायमंड नेकलेस कर रहा था। नेकलेस के बीच में एक बड़ा सा डायमंड पेंडेंट था जो विटेंज टच जोड़ रहा था। खास बात यह रही कि उन्होंने पर्ल नेकलेस को इस तरह स्टाइल किया था कि इसके स्ट्रिंग्स पीछे की ओर गिरते दिखे-बिल्कुल ऑड्री हेपबर्न की तरह।

हेयरस्टाइल और मेकअप से दिया क्वीन वाइब्स का टच

नीता अंबानी ने इस बार अपने हेयरस्टाइल में भी एक्सपेरिमेंट किया। उन्होंने फ्रेंच बन के साथ फ्रिंजेस (माथे पर हल्के आगे की लटें) रखीं और लुक को पूरा करने के लिए डायमंड टियारा पहना। सटल मेकअप, लाइनर और सॉफ्ट मस्कारा के साथ उन्होंने एक ग्रेसफुल “क्वीन लुक” क्रिएट किया, जो बिल्कुल डरावना नहीं, बल्कि डिवाइन और चार्मिंग लगा।

और पढ़ें: नीता अंबानी सा 61 में भी दिखेगा चेहरे पर नूर, डाइट संग इन 4 हैबिट्स से एकदम FIT

 

 

कौन थीं ऑड्री हेपबर्न

ऑड्री हेपबर्न एक फेमस हॉलीवुड एक्ट्रेस, फैशन आइकन और ह्यूमनिस्ट थी। उन्हें हॉलीवुड की सबसे एलीगेंट और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में गिना जाता था। 63 साल की उम्र में स्विट्ज़रलैंड में कैंसर की वजह से चल बसीं। उन्होंने 1950 और 60 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिनमें Breakfast at Tiffany’s, Roman Holiday, My Fair Lady और Sabrina जैसी क्लासिक फिल्में शामिल हैं। अपने अनोखे स्टाइल, गरिमा और सरलता से उन्होंने फैशन की दुनिया में एक नई पहचान बनाई। अभिनय के अलावा, ऑड्री हेपबर्न यूनिसेफ की गुडविल एम्बेसडर भी थीं और उन्होंने अपना जीवन बच्चों की मदद और मानव सेवा को समर्पित कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: Nita Ambani की तरह बेटी की शादी में पहनें 8 साड़ी डिजाइंस

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

DIY Decor: बेकार समझकर फेंक देते हैं ये चीजें? इन्हीं से बनेंगे खूबसूरत होम डेकोर
DIY Bathroom Freshener: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं होममेड बाथरूम फ्रेशनर, बदबू होगी मिनटों में गायब