Nita Ambani ने घरचोला साड़ी में दिखाया देसी ठाठ, बाजूबंद में छुपा खानदानी इतिहास

Published : Jul 23, 2025, 02:27 PM ISTUpdated : Jul 23, 2025, 05:07 PM IST
nita ambani

सार

Nita Ambani Saree: नीता अंबानी ने हाल ही में एक इवेंट में हैंडवोवन घरचोला साड़ी पहनी और अपनी परनानी की विरासत से जुड़े खास बाजूबंद के साथ इसे स्टाइल किया। उन्होंने एक बार फिर भारतीय विरासत और साड़ी के प्रति अपने प्रेम को खूबसूरती से दिखाया। 

DID YOU KNOW ?
200 करोड़ रु. का बाजूबंद
2024 मिस वर्ल्ड फाइनल में नीता अंबानी ने एक खास बाजूबंद पहना था, जिसकी कीमत लगभग 200 करोड़ रु. बताई जाती है। यह बाजूबंद कभी मुगल बादशाह शाहजहां का था।

Nita Ambani Gharchola Saree: मुंबई में हाल ही में खुले स्वदेश स्टोर के उद्घाटन समारोह में नीता अंबानी के लुक ने एक बार फिर सबका ध्यान खींचा। उन्होंने इस इवेंट में साड़ी और भारतीय विरासत के प्रति अपने प्रेम को बेहद खूबसूरत अंदाज में पेश किया। नीता ने हैंडवोवन घरचोला साड़ी पहनी, जो न केवल ट्रेडिशनल थी, बल्कि भारत की बेहतरीन कारीगरी और उनकी पारिवारिक धरोहर की प्रतीक थी।

घरचोला साड़ी की खासियत

नीता अंबानी ने इस मौके पर सॉफ्ट ब्लश पिंक रंग की हैंडवोवन घरचोला साड़ी पहनी थी, जिसे मदुरै कॉटन से तैयार किया गया था। इस साड़ी के बॉर्डर पर महीन एंब्रॉयडरी और गोल्डन टच दिया गया था। उन्होंने इस साड़ी को गुजरात की पारंपरिक स्टाइल सीधा पल्लू में ड्रेप किया। इस खूबसूरत साड़ी को राजकोट के कारीगर श्री राजश्रुंदर ने 10 महीनों की मेहनत से तैयार किया था। वहीं, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने फिरोजी रेशमी कंचली ब्लाउज तैयार किया था, जिसमें एंटीक गोल्ड थ्रेडवर्क का ओल्ड-वर्ल्ड एंब्रॉयडरी था।

नीता अंबानी के बाजूबंद की कहानी और अहमियत

नीता अंबानी ने घरचोला साड़ी के साथ जो बाजूबंद पहना, वह उनकी नानी से विरासत में मिला। उन्होंने इसे अपनी शादी में भी पहना था। नीता के लिए यह बाजूबंद सिर्फ एक ज्वेलरी नहीं, बल्कि प्रेम, परंपरा और शक्ति का वह प्रतीक है जो पीढ़ियों से महिलाओं के बीच आशीर्वाद के रूप में आगे बढ़ता रहा है। अब यह विरासती बाजूबंद ईशा अंबानी को मिलेगा। इसके बाद वो अपनी बेटी आदियाशक्ति को देंगी।

 

नेकलेस में दिखी अध्यात्म की झलक

मुकेश अंबानी की पत्नी का हार भी बेहद खास था। व्हाइट गोल्ड के हर सेक्शन पर भगवान श्रीनाथजी के जीवन की झलकियां हाथ से पेंट की गई थीं। डायमंड स्टडेड इयररिंग्स और सॉफ्ट पिंक बैंगल्स का स्टैक उनके लुक को और ज्यादा रॉयल और खूबसूरत बना रहा था।

मेकअप और हेयरस्टाइल

नीता अंबानी ने सॉफ्ट रोजी आईशैडो, डिफाइंड आईलाइनर, घनी पलकों, रोजी चीक्स, हाईलाइटर और ग्लॉसी पिंक लिप्स के साथ बेहद पॉलिश्ड मेकअप कैरी किया। बालों को स्लीक लो बन में बांधा गया था और माथे पर सॉफ्ट पिंक बिंदी उनके ट्रेडिशनल लुक को परफेक्ट टच दे रही थी। मेकअप और हेयरस्टाइल की वजह से वो अपनी उम्र को मात देती नजर आ रही थीं।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Small Room Decor Ideas: छोटे कमरे को बड़ा और लग्जरी कैसे दिखाएं? 10 यूनिक होम डेकोर आइडियाज
ब्लैक आउटफिट पर कैसे इयररिंग्स पहनें ? 7 कमाल के स्टाइलिंग पीस