
Latest mehandi designs: शादी या फिर किसी फंक्शन के लिए जा रही हैं और हाथों को सजाना है तो हिना मेहंदी का विकल्प नहीं चुना जा सकता है। आप हिना के बजाय मेहंदी के तीन से चार विकल्प चुन सकती हैं। जानिए हाथों को सजाने के लिए मेहंदी के कौन-से डिजाइन चुने जा सकते हैं।
हाथों को सजाने के लिए ग्लिटर मेहंदी हाथों में मिनटों में सजा सकती हैं। ग्लिटर मेहंदी में आप रेनबो कलर के साथ निऑन कलर का चुनाव करें। ऐसे रंग दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं और हाथों में अलग सी चमक दिखने लगती है। आपको ग्लिटर मेहंदी को हिना मेहंदी जैसे ही लगाना होता है। फ्लोरल डिजाइन बनाकर हाथों को रंग लें और खूबसूरत दिखें।
हाथों में साफ चाहे तो सिर्फ सफेद रंग की मेहंदी भी लगा सकती हैं। पेस्टल लहंगे के साथ सफेद मेहंदी दिखने में खूबसूरत लगता है। ऑनलाइन व्हाइट मेहंदी खरीदकर आप मिनटों में इसे हाथों में सजा सकती हैं। आप चाहे तो हल्के डिजाइन बनाकर खुद को खूबसूरत दिखाएं।
हाथों को सजाने के लिए आप हिना मेहंदी के बजाय स्टिक ऑन मेहंदी का विकल्प चुनें। ऐसी मेहंदी को आसानी से वॉटरप्रूफ स्टीकर्स मिल जाएंगे जिसे कुछ मिनटों में ही हाथों में सजाकर सुंदर दिखा जा सकता है। आप कम या फिर अधिक घने स्टीकर मेहंदी के डिजाइन चुनें और हाथों को खूबसूरत दिखाएं। 3 D मेहंदी में हसीन दिखें और लोगों से तारीफे पाएं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.