Fashion Designer भी हो जाएंगे हैरान! 800 में बनाएं 10,000 जैसी साड़ी!

Published : May 22, 2025, 02:18 PM IST
plan saree designs

सार

Saree Hacks:कई बार प्लेन साड़ी को पहनना बोरिंग लगता है। वार्डरोब में साड़ी ऐसे ही बेकार पड़ी होती है। लेकिन हम यहां आपको बताएंगे कि कैसे प्लेन साड़ी को हाई क्लास लुक दे सकती हैं। 

Saree Hacks: अक्सर लड़कियां शौक-शौक में प्लेन साड़ी लेकर आती हैं। एक दो बार पहनकर वार्डरोब में रख देती हैं। एक ही तरह के लुक उन्हें पसंद नहीं आते हैं। प्लेन साड़ी को आप हाई क्लास लुक दे सकती हैं। इसके लिए आपको ना तो डिजाइनर के पास जाने की जरूर होगी और ना ही टेलर के पास। बस आपको थोड़ी सी सिलाई आनी चाहिए।

अगर आपके पास भी प्लेन शिफॉन या जॉर्जेट की साड़ी पड़ी है, या फिर बजट कम है और आपको स्टाइलिश महंगी साड़ी चाहिए तो ये तरीका आपके लिए काम करेगी। आप 500 रुपए में प्लेन शिफॉन, जॉर्जेट साड़ी खरीदें। इसके साथ उस बाजार का रुख करें जहां पर लेस (saree lace) मिलती है। आप चाहें तो ऑनलाइन भी लेस की खरीदारी कर सकती हैं।

कई वैराइटी में आती है पर्ल लेस 

यहां से आपको लेना है पर्ल लेस डिजाइंस, जो कई वैराइटी में आती है। आप चौड़े पर्ल लेस ले सकती हैं, या फिर सिंगल पर्ल लेस। आप अपने पसंद के अनुसार 6 गज लेस लें। 300 से 400 रुपए में आपको लेस मिल जाएंगे। यहां पर कुछ लेस डिजाइंस दिए गए हैं। जिससे आप आइडिया ले सकती हैं।

साड़ी के बॉर्डर पर लगाएं पर्ल लेस 

फिर इसे साड़ी के किनारी यानी बॉर्डर पर सलाई मशीन के जरिए लगाएं। अगर सिलाई नहीं आती है तो फिर टेलर के पास लेकर जाएं। 80-100 रुपए में वो इसे सिल देगा। देखते ही देखते आपकी सस्ती साड़ी का लुक 10,000 वाली हो जाएगी। साड़ी लुक को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए आप पर्ल बेल्ट भी जोड़ सकती हैं। अगर आप बाजार से पर्ल लगी साड़ी खरीदती हैं तो कीमत 3 हजार से लेकर 10 हजार तक जाती है। लेकिन थोड़ी सी मेहनत करके आप ना सिर्फ अपने जेब को हल्का होने से बचा सकती हैं, बल्कि अपनी पुरानी साड़ी को डिजाइनर लुक दे सकती हैं।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Shehnaaz Gill Looks: शादी के बाद खास ओकेजन पर ट्राई करें शहनाज गिल से 5 इंडियन अटायर
Kitten Heels Sandals: ना बैलेंस बिगड़ेगा ना गिरेंगी, ऑफिस में डेली पहनें किटन हील्स फुटवियर