Bad Hair Days से छुटकारा! Nupur Sanon ने बताया 4 चीजों से बनने वाला हेयर ग्रोथ स्प्रे

Published : Mar 10, 2026, 07:38 AM IST
DIY Hair Spray By Nupur Sanon

सार

Hair Spray: बालों का टूटना , झड़ना एक आम समस्या बनती जा रही है। फ्रिजी बालों और झड़ते बालों को ठीक करने के लिए आप सस्ते में एक हेयर स्प्रे बना सकते हैं, जिसकी रेसिपी नूपुर सेनन ने बताई है।

DIY Hair Spray By Nupur Sanon: शादी के बाद अक्सर बाल टूटने की समस्या होती है। हार्मोनल बदलाव और लाइफस्टाइल में चेंजेज बालों पर असर डालते हैं। भारत में तो हर दूसरा इंसान अपने बेजान और टूटते बाल से परेशान हैं। इसे दूर करने के लिए वो मार्केट से महंगे प्रोडक्ट खरीदता है। लेकिन घर पर रखें महज कुछ चीजों से आप जादुई स्प्रे बना सकते हैं। 

अगर आप भी बार-बार होने वाले bad hair days से परेशान हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस नूपुर सेनन का यह आसान DIY hair spray आपके काम आ सकता है। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक ऑल-नेचुरल हेयर स्प्रे रेसिपी शेयर की, जिसे वे पिछले 5 साल से इस्तेमाल कर रही हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, यह स्प्रे किचन में मौजूद साधारण चीजों से बनता है और इसमें किसी तरह के हार्श केमिकल्स नहीं होते। यही वजह है कि यह बालों की सेहत को बेहतर बनाने और स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।

Nupur Sanon का आसान DIY हेयर स्प्रे बनाने का तरीका।

हेयर स्प्रे सामग्री

  • 1 से 1.5 कप पानी
  • ताजी या सूखी रोजमेरी (Rosemary) की पत्तियां
  • 2 लौंग
  • 1 टेबलस्पून सादा ग्रीन टी
  • 1 टेबलस्पून ताजा एलोवेरा या 99% प्योर एलोवेरा जेल

स्प्रे बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक पैन में 1 से 1.5 कप पानी उबालें और फिर गैस बंद कर दें।
  • अब इसमें ताजी या सूखी रोजमेरी की पत्तियां डालें।
  • इसके बाद सिर्फ 2 लौंग डालें। एक्ट्रेस के मुताबिक ज्यादा लौंग स्कैल्प को इरिटेट कर सकती है।
  • फिर इसमें 1 टेबलस्पून अनफ्लेवर ग्रीन टी मिलाएं।
  • जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इसमें एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
  • तैयार मिश्रण को छानकर स्प्रे बोतल में भर लें।

कैसे इस्तेमाल करती हैं नूपुर सेनन इस्तेमाल

एक्ट्रेस इस स्प्रे को अपने बालों पर रात में सोने से पहले लगाती हैं। पहले वे हल्का हेयर ऑयल लगाती हैं, फिर इस स्प्रे को बालों और स्कैल्प पर स्प्रे करती हैं। इसके बाद इसे रातभर बालों में लगा रहने देती हैं।

 

 

और पढ़ें: Flower Hairstyle: बालों को घुमाएं और फूलों से बनाएं 7 स्टाइलिश फ्लावर हेयरडो

कितने दिन तक इस्तेमाल करें

Nupur Sanon के अनुसार, यह ऑल-नेचुरल हेयर स्प्रे फ्रिज में 6–7 दिन तक सुरक्षित रहता है। इसलिए वे हर हफ्ते इसका नया बैच तैयार करती हैं।

बालों के लिए कैसे फायदेमंद हैं ये चीजें

Rosemary – स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर कर सकती है।

Green Tea – एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो स्कैल्प हेल्थ को सपोर्ट करती है।

Aloe Vera – स्कैल्प को ठंडक देता है और हल्की जलन को शांत करता है।

Cloves (लौंग) – इनमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को साफ रखने में मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Bridesmaid Hairstyles Ideas: हेयर स्ट्रेटनिंग छोड़ें, ब्राइडमेड बनाएं 5 एसेसरीज बन हेयरस्टाइल

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Skin Tone Hair Color: गोरी, गेहुंए या सांवली स्किन? जानिए किस पर कौन सा हेयर कलर लगेगा बेस्ट
Modern Stone Wall Design: ना सीलन की टेंशन-ना पेंट का झंझट, स्टोन वॉल से घर को दें होटल सा लग्जरी लुक