अपने दिन को मैनेज करें
ऑफिस में आपको 8 से 9 घंटे का वक्त बिताना होता है। इस दौरान कई मीटिंग, डिस्कशन और प्रोजेक्ट्स होते हैं। ऐसे में आप 1 दिन पहले या ऑफिस पहुंचते ही अपने पूरे दिन का प्लान बना लें कि आपको किस समय क्या करना है। ऐसे में आपको काम का ज्यादा स्ट्रेस नहीं होगा और आपका काम भी समय पर हो जाएगा।