
Denim Uses for Kids: डेली वियर से लेकर कई ओकेशन में आप भी डेनिम जींस पहना होंगे, जो काफी महंगी और स्टाइलिश होती हैं। लेकिन, कुछ समय बाद जब इन जींस का फैशन चला जाता है, तो आप इसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, तो अब ऐसा ना करें, क्योंकि इन पुरानी जींस की मदद से बच्चों के लिए कई चीजें बनाई जा सकती है। बच्चों की डंगरी से लेकर उनके लिए हैंडबैग तक बना सकते हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कि पापा, भैया या मम्मी की पुरानी जींस से बच्चों के लिए आप क्या-क्या बना सकते हैं...
पुरानी जींस को आप फेंकने की वजह इससे बच्चों के लिए बहुत सारे क्यूट और यूजफुल आइटम बना सकते हैं। इसका बेस्ट इस्तेमाल बच्चों के लिए डंगरी या शॉर्ट्स बनाना है। पुरानी जींस के पैर वाले हिस्से को काटे, बच्चों के साइज के हिसाब से मेजरमेंट लें। ऊपर इलास्टिक या स्ट्रैप जोड़े और छोटे बच्चों के लिए कूल और कंफर्टेबल डंगरी या शॉट्स बनाएं।
और पढे़ं- Cushion Cover Reuse Idea: मैले पुराने कुशन कवर को फेंके नहीं, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल
पुरानी जींस से आप बच्चों के लिए फ्रॉक भी बना सकते हैं। डेनिम का कपड़ा मजबूत होता है, इसलिए बच्चों से डेली वियर भी कर सकते हैं। इसके लिए डेनिम को खोलकर इसे बच्चों के मेजरमेंट के हिसाब से स्ट्रैपी फ्रॉक के रूप में बनाएं।
पुरानी जींस से आप बच्चों के लिए क्यूट सा स्लिंग या मिनी बैग भी बना सकते हैं। जींस के पॉकेट वाले हिस्से को कट करें, ऊपर से सिलाई करके बैग का शेप दें। इसमें जींस की स्ट्रैप जोड़े और बच्चों के लिए एक क्यूट सा स्लिंग बैग बना कर दें।
पुराने जींस का इस्तेमाल बच्चों के लिए सॉफ्ट टॉय, टेडी या कुशन बनाने के लिए भी कर सकते हैं। डेनिम को टेडी या स्टार शेप में कट करें। अंदर कॉटन भरें और आजू-बाजू से सिलें। ये मजबूत और लॉन्ग लास्टिंग टॉय होता है।
अगर आपके पास ढेर सारी डेनिम पड़ी हुई है, तो जींस के पॉकेट वाले हिस्से को काटकर कोई बोर्ड या कपड़े पर इसे सिल दें। इसके ऊपर एक रस्सी बांधे, ताकि इसे दीवार पर हैंग कर सकें। इसमें बच्चे अपने क्रेयॉन, ब्रश और छोटे टॉयज स्टोर करके रख सकते हैं।
बच्चों के खेलने के लिए आप पुरानी जींस की मदद से भी प्ले मैट बना सकते हैं। जींस के अलग-अलग टुकड़ों को जोड़कर बड़ा सा स्क्वायर पीस बनाएं। नीचे सॉफ्ट फैब्रिक लगाएं और बच्चे के खेलने के लिए एक सेफ और मजबूत मैट बनाएं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.