Old Shampoo Bottle Reuse: डव, हेड एंड शोल्डर की पुरानी शैंपू बॉटल को फेंके नहीं, बनाएं ये यूजफुल चीजें

Published : May 12, 2026, 08:30 AM IST
Old Shampoo Bottle Reuse

सार

Old Shampoo Bottle: पुरानी डव और हेड एंड शोल्डर शैंपू बॉटल को फेंकने की बजाय बनाएं यूजफुल DIY चीजें। जानिए कैसे खाली शैंपू बोतल से मोबाइल होल्डर, मिनी प्लांटर, बाथरूम ऑर्गेनाइजर और बर्ड फीडर तैयार किए जा सकते हैं।

Shampoo Bottle Craft Ideas: घरों में बाल धोने के लिए शैंपू का इस्तेमाल किया जाता है, जो बड़ी और सॉलिड प्लास्टिक की बोतलों में आते हैं। लेकिन शैंपू खत्म होने के बाद अक्सर हम इन खाली बोतलों को फेंक देते हैं, जबकि इनसे कई यूजफुल चीजें बनाई जा सकती हैं, जो आपके बहुत काम आ सकती हैं, आइए जानते हैं कैसे आप इन बोतलों का यूज करें...

शैंपू की बोतल से बनाएं बाथरूम ऑर्गेनाइजर

पुरानी शैंपू की बोतल से आप बाथरूम ऑर्गेनाइजर बना सकते हैं। इसमें टूथब्रश, टूथपेस्ट, रेजर, कंघी जैसी चीजें रखी जा सकती हैं। इसके लिए डव, हेड एंड शोल्डर या लॉरियल जैसी शैंपू की बोतल के निचले हिस्से को काट लें। यह इसका बेस बनेगा। अब ऊपर की तरफ हैंडल शेप में कट करें, ताकि इसे कहीं टांगा जा सके। चाहें तो छोटे-छोटे ट्रायंगल या डिजाइन भी बना सकते हैं। इसके बाद बोतल को पेंट करें, क्यूट स्माइली या डिजाइन बनाएं और आपका बाथरूम ऑर्गेनाइजर तैयार है।

और पढे़ं- Bottle Fountain Idea: घर में पड़ी खाली बोतल से ₹50 में क्रिएट करें ये खूबसूरत फाउंटेन

पेन पेंसिल होल्डर बनाएं

पुरानी शैंपू की खाली बोतल से आप बच्चों के स्टडी टेबल के लिए पेन पेंसिल होल्डर भी बना सकते हैं। इसके लिए बोतल को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। ऊपर के हिस्से को काट दें और किनारों को स्मूद कर लें। अब इसे रंगीन पेपर, कलर पेंट या स्टिकर्स से सजाएं। आपका सुंदर सा पेन होल्डर तैयार हो जाएगा, जिसमें आप पेन, पेंसिल और ब्रश रख सकते हैं।

शैंपू बॉटल से बनाएं मोबाइल चार्जिंग होल्डर

अगर मोबाइल की चार्जिंग केबल छोटी है और आप फोन को हैंग करके चार्ज करना चाहते हैं, तो पुरानी शैंपू की बोतल से मोबाइल चार्जिंग होल्डर बना सकते हैं। इसके लिए बोतल को काटकर ऐसा शेप दें, जिसमें मोबाइल और चार्जर दोनों आसानी से फिट हो जाएं। ऊपर चार्जर पिन के लिए जगह बनाएं। अब इसे पेंट करें या अलग-अलग डिजाइन बनाकर सजाएं। इससे फोन चार्ज करते समय नीचे रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

शैंपू बॉटल से बनाएं मिनी प्लांटर

खाली शैंपू की बोतल से आप मिनी प्लांटर भी बना सकते हैं। इसके लिए बोतल को बीच से काटें और नीचे छोटे-छोटे ड्रेनेज होल बनाएं, ताकि पानी रुके नहीं। अब इसमें मिट्टी डालकर छोटे पौधे लगाएं। आप बोतल पर पेंट करके फेस, कार्टून या सुंदर डिजाइन बना सकते हैं। यह DIY बालकनी और घर की सजावट के लिए बढ़िया ऑप्शन है।

बर्ड फीडर के रूप में करें इस्तेमाल

पुरानी शैंपू की बोतल का इस्तेमाल आप बर्ड फीडर के रूप में भी कर सकते हैं। इसके लिए खाली बोतल में छेद करें और दोनों तरफ लकड़ी की स्टिक लगाएं, ताकि पक्षी बैठ सकें। अब इसमें दाना भर दें और रस्सी की मदद से पेड़ पर टांग दें। यह बच्चों के लिए मजेदार और इको फ्रेंडली DIY क्राफ्ट होगा, जिससे वे नेचर से भी जुड़ेंगे।

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

किड्स रूम अलमारी बुकशेल्फ डिजाइन, 6 लुक बचाएंगे पेंट का खर्चा
Baby Girl Footwear: बेबी गर्ल के लिए सैंडल डिजाइन, अंडर-500 में खरीदें फैंसी फुटवियर