पुरानी शर्ट को फेंकने की गलती न करें! 6 हैक्स से बनाएं जैकेट, टॉप और कूल आउटफिट

Published : Jul 22, 2026, 08:51 AM IST
shirt fashion hacks

सार

Shirt Styling Hacks For Women: पुरानी शर्ट को 6 अलग-अलग तरीकों से स्टाइल कैसे करें ? जानें बिना पैसे खर्च किए कुछ टिप्स की मदद से कैसे आप लुक कंप्लीट कर सकती हैं। ये फैशन हैक्स काम आसान करेंगी।

हर ओकेजन और आउटिंग के लिए अलग-अलग आउटफिट खरीदना जितना आउट ऑफ बजट होता है, उतना ही टाइम टेकिंग भी। अगर आप भी ढेर सारे टॉप-शर्ट खरीदकर थक चुकी हैं तो क्यों न वॉर्डरोब में रखी पुरानी बटन डाऊन या ओवरसाइज्ड शर्ट से अलग-अलग तरह के लुक्स तैयार किए जाएं। इस आर्टिकल में देखें, ओल्ड शर्ट यूज करने के साथ 6 स्टाइल तरीके, जो फैशन की दुनिया में रीस्टाइलिंग ट्रेंड करने के साथ हटकर और यूनिक लुक देंगे।

शर्ट को बनाएं जैकेट

अगर आप कैजुअल और एफर्टलेस लुक चाहती हैं ताकि ज्यादा मेहनत न करनी पड़े तो शर्ट से जैकेट बेस्ट रहे। इसके लिए बैगी जींस, को व्हाइट टॉप संग वियर करें और ऊपर से किसी भी रंग की ओपन ओवर साइज्ड जैकेट पहनें। बाहों के पास सामान्य तरीके से फोल्ड करने की बजाय ऊपर की ओर खींचकर फिक्स करें। यह आपके पूरे स्टइल को बदल देगा और मैसी-कैजुअल वाइब देगा।

हाफ टप स्टाइल

यंग गर्ल्स के लिए हाफ टक स्टाइल काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। शर्ट का बटन वाला हिस्सा, उसे पैंट-जींस के अंदर तक टक करें और दूसरे हिस्से को बाहर लटकने दें। यह स्टाइल न केवल चबी टमी कवर करेगा, बल्कि पैरों को लंबा दिखाने में भी मदद करेगा।

ब्रोथ फ्रंट टेल्स टतक

ऑफिस या फिर आउटिंग में फॉर्मल लुक चाहिए तो आप इस तरह का कंफर्टेबल स्टाइल चुन सकती हैं। इसमें शर्ट के दोनों सामने वाले सिरे को पैंट के अंदर तक टक करें। अब शर्ट को थोड़ा सा बाहर खींचर ब्लाउजिंग हिंट दें ताकि यह नेचुरल और लूज दिखे। यह फॉर्मल पेंट और ट्राउजर के संग कमाल लगता है।

ये भी पढ़ें- 2 घंटे, 4 घंटे या 8 घंटे धूप? पहले यह जानिए, फिर खरीदिए पौधे

बैक टक लुक

यह बहुत यूनिक और इनोवेटिव शर्ट स्टाइलिंग है। इसमें शर्ट के सामने के हिस्से को ढीला छोड़े और पीछे के हिस्से को जींन्स या पैंट के अंदर टक कर लें। यह लुक सामने से कैजुअल ओवरसाइज्ड वाइब देता है और पीछे स्ट्रक्चर्ड लुक तैयार करता है।

ये भी पढ़ें- कबाड़ में दफ्ती और टूटे शीशे का कमाल, 100 रु. में 5 हजार वाला हैंड रेट्रो लुक

फ्रंट नोट वाइब

शर्ट के सबसे निचले बटन को खोले और सिरों को लेकल काम के पास नॉट बांध लें। अब डॉट नॉट पर ऐसा करें तो ज्यादा बेस्ट है। यह जल्दी खुलती भी नहीं है और कमाल लगती है। इसे आप स्कर्ट, शॉर्ट, मिडी स्कर्ट संग वियर परफेक्ट फैशन वाइब पा सकती हैं।

 

 

अराउंड द वेस्ट

गर्मी-मानसून के मौसम में यह सबसे चिल लुक है। इसमें शर्ट को कमर में बांध लें, ध्यान रहे कि कॉलर बाहर की तरफ होना चाहिए, ताकि फैब्रिक डिटेल समझ आए। इसे आप जींस-टैंक-टॉप या शॉर्ट्स पर पहन कमाल लगेंगी।

सोर्स- इंस्टाग्राम

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

राउंड फेस और डबल चिन गर्ल्स एवॉइड करें 4 स्टाइलिंग मिस्टेक, दिखेंगी एकदम स्लिम
Bean Bag Chair Online: 1000 रु. से भी कम में खरीदें स्टाइलिश बीन बैग चेयर, देखें 6 बेस्ट डील्स