
Socks Recycling Ideas: अक्सर जब हम सॉक्स पहनते हैं तो कुछ ही समय बाद ये मोजे अंगूठे के पास वाले हिस्से से फट जाते हैं या तलवे से फटने लगते हैं और हमें अपने पुराने मोजो को फेंकना पड़ता है। लेकिन यह पुराने मोजे बड़े काम की चीज है, क्योंकि आप इन सॉक्स से बच्चों के लिए सॉफ्ट टॉय से लेकर साबुन होल्डर तक बना सकते हैं। आइए हम आपको दिखाते हैं ऐसे ही पांच DIY क्रिएटिव आइडिया जिससे आप पुराने मोजे का इस्तेमाल कर सकते हैं...
डस्टिंग के लिए वही पुराना कपड़ा इस्तेमाल करने की जगह आप मॉडर्न डिजाइन का सॉक्स क्लीनिंग क्लॉथ बना सकते हैं। मोजे को हाथ में पहन कर फर्नीचर, पंखा या टीवी को साफ करें। यह धूल जल्दी पकड़ता है और सफाई आसान होती है। इसे पहने से हाथों को भी कोई नुकसान नहीं होता है।
और पढे़ं- रात को मोजे पहनकर सोने से बॉडी पर क्या असर पड़ता है? जानें सच्चाई
बच्चों के खेलने के लिए पुराने मोजे से सॉफ्ट टॉय भी आप बना सकते हैं। इसमें रुई भरकर आंख और मुंह बनाए और बच्चों के खेलने के लिए सॉफ्ट टॉय बनाएं। आप चाहे तो मोजे के अंदर पुराने कपड़े भरकर छोटी सी बॉल भी बच्चों के खेलने के लिए बना सकते हैं।
पुराने मोजे का इस्तेमाल आप डोर मेट बनाने के लिए भी कर सकते हैं। ढेर सारे मोजों को जिग-जैग पैटर्न में आपस में जोड़ते जाएं स्क्वायर या फिर रैक्टेंगल शेप का फुट मेट बनाएं।
गर्मी या सर्दी में प्लांट्स को मौसम से बचाने के लिए आप मिनी प्लांटर कवर के रूप में भी पुराने मोजे का इस्तेमाल कर सकते हैं। मोजे को ऊपर से कट करें और अपने प्लांट के ऊपर इसे पहना दें।
साबुन के छोटे-छोटे टुकड़े और पुराने मोजो का इस्तेमाल करके आप साबुन होल्डर बना सकते हैं। इसके लिए मोजे के अंदर साबुन के छोटे-छोटे टुकड़े डालें। ऊपर से इसमें नॉट बनाएं और नहाने के लिए या बर्तन धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल करें।
अगर आपकी चाय कॉफी बहुत जल्दी ठंडी हो जाती है या फिर आप कोल्ड कॉफी या आईसी टी को ठंडा रखना चाहते हैं, तो पुराने मोजे को अच्छी तरह से साफ करके आप कप या बोतल पर चढ़ाकर यूज कर सकते हैं। यह आपकी ड्रिंक का टेंपरेचर बैलेंस करता है और अच्छी ग्रिप भी देता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.