Plastic Plate DIY: पुरानी प्लास्टिक प्लेट से चमक उठेगी सूनी दीवार, 4 तरीके से करें डेकोरेट

Published : Apr 17, 2026, 04:30 PM IST
Plastic Plate DIY

सार

Plastic Plate Craft Ideas: पुरानी प्लास्टिक प्लेट को फेंकने के बजाय इन 4 आसान DIY तरीकों से सजाएं और अपनी सूनी दीवार को दें खूबसूरत और क्रिएटिव लुक। बजट में शानदार होम डेकोर आइडियाज।

अगर आपके अंदर क्रिएटिविटी है, तो आप घर में पड़ी बेकार से बेकार चीज का इस्तेमाल भी खूबसूरत तरीके से कर सकते हैं। किचन में कई बार प्लास्टिक की पुरानी प्लेट को बाहर फेंकना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसमें स्क्रेच आ जाते हैं या फिर कहीं थोड़ी बहुत दरार पड़ जाती है। अगर आपके पास भी ऐसी प्लास्टिक की प्लेट बची हैं, तो उन्हें फेंकने के बजाय क्रिएटिविटी दिखाकर घर की सूनी दीवारों पर टांग सकती हैं। आइए जानते हैं कि प्लास्टिक की प्लेट से कौन से सिंपल DIY चीजें बनाई जा सकती हैं, जिससे घर दिखने में सुंदर लगे और पैसे भी ना खर्च करने पड़े।

बालकनी को सजाएं फ्लोरल वॉल आर्ट से

आप पुरानी प्लास्टिक प्लेट में फूल के आकार और रंगों से सजा सकती हैं। सबसे पहले प्लेट को अच्छी तरीके से साफ करें और उसमें पेंट करें। उसके चारों ओर पेपर या कपड़े से पंखुड़ियां भी बना सकती हैं। इसे दीवार पर लगाकर बालकनी को या कमरे को फ्रेश लुक दें। 

लिविंग रूम में सजाएं मिरर प्लेट डेकोर

आप प्लास्टिक की प्लेट को अपने मनपसंद डिजाइन से सजाने के बाद उसमें छोटा मिरर लगा सकती हैं। किनारो को स्टोन, बीड्स या ग्लिटर से सजा लें। यह मिरर प्लेट डेकोर दीवार को रॉयल के साथ एलिगेंट लुक देगा। इसे बनाना बेहद आसान होता है और कम खर्चे में आप बेहतरीन डेकोरेटिव पीस घर में ही तैयार कर लेते हैं।

और पढ़ें: Wooden Planter Panel: स्टाइल संग हरियाली की जुगलबंदी, वुडन पैनल प्लांटर

बोहो स्टाइल प्लेट हैंगिग

आजकल बोहो स्टाइल होम डेकोरेशन खूब ट्रेंड में है। आप पुरानी प्लास्टिक की प्लेट को दीवार पर बोहो स्टाइल में टांग सकते हैं। इसके लिए प्लेट में पसंदीदा डिजाइन बनाने के बाद टैसल लटकन का इस्तेमाल करें। इससे न सिर्फ घर की सूनी खूबसूरत लगेगी बल्कि इसका लुक भी उभरकर दिखेगा।

पेंटेड आर्ट प्लेट से सजाएं घर

आप प्लास्टिक की प्लेट में मंडला आर्ट, वारली पेंटिंग या कोई भी क्रिएटिव डिजाइन बना सकती हैं। इसे फ्रेम की तरह दीवार पर टांगने से खूबसूरत लुक मिलेगा। आपको प्लास्टिक की प्लेट के साथ खूबसूरत डिजाइंस बनाने चाहिए।

और पढ़ें: Kitchen कों दे क्लासी टच, 5 स्टाइलिश स्टेनलेस Sink Design के साथ

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

ब्लाउज स्लीव की 7 रॉयल डिजाइन, बनवा ली तो हर कोई पूछेगा टेलर का पता
फैब्रिक हेयर एक्सेसरी से बालों को दें यूनिक टच, चुनें 6 डिजाइन