
शादी के कार्ड देखने में बेहद प्यारे लगते हैं लेकिन शादी खत्म होने के बाद यह कार्ड अलमारी नहीं पड़े रहते हैं। कुछ लोग तो इसे कूड़ेदान में भी फेंक देते हैं। अगर आपके घर भी कार्ड रखे हैं, तो उन्हें फेंकने की गलती बिल्कुल ना करें। इन कार्ड में कुछ डिजाइन के डेकोरेटिव आइटम्स लगाकर जरूरी सामान बना सकते हैं। रंगीन डिजाइन, गोल्डन प्रिंट और एम्बॉस वर्क से कई यूनिक होम डेकोर भी तैयार कर सकता हैं। जानिए कुछ खास आइटम्स के बारे में।
शादी के सुंदर कार्ड से आप शगुन का एनवेलप बना सकते हैं। इसके लिए आपको शादी के कार्ड में सर्किल कट करना होगा। सर्कल को कट करके उन्हें सेंटर से मोड़ें और एक दूसरे से सीधा और उल्टा करके जोड़ें। अब इसे आप आराम से बंद कर सकते हैं। इसमें आप गणेश जी का सर्कल डिजाइन जोड़कर शगुन का लिफाफा बना सकते हैं। यह बेहद आसान होता है और दिखने में भी सुंदर लगता है।
शादी के कार्ड से आप सुंदर वॉल हैंगिंग तैयार करें। इसके लिए पुराने शादी के कार्ड से फूल, पत्तियां, मंडला आर्ट या फिर ज्योमैट्रिकल डिजाइन को कट कर लें और इन्हें जूट के धागे के साथ जोड़ कर सुंदर वॉल हैंगिंग तैयार करें। आप चाहे तो इस वॉल हैंगिंग को ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए सेंटर में मोती या फिर घंटिया या टैसल भी जोड़ सकते हैं। इसे आप लिविंग रूम या फिर अपनी बालकनी या एंट्रेंस में सजाकर गेस्ट से तारीफे पाएं।
और पढ़ें: Aluminium False Ceiling: किचन को दें लग्जरी टच, देखें 10+ एस्थेटिक एल्यूमिनियम फॉल्स सीलिंग डिजाइन
फोटो फ्रेम को दे नया लुक देने के लिए आप शादी के कार्ड का यूज कर सकते हैं। बेहतरीन फोटो फ्रेम सजाने के लिए आपको पुराने फ्रेम का इस्तेमाल करना पड़ेगा। इसमें आपको फ्लोरल प्रिंट, ट्रेडिशनल पैटर्न फ्रेम का लुक मिलेगा। स्केल की मदद से पुराने फोटो फ्रेम की माप करें और कार्ड से उतना हिस्सा काटकर चिपका दें।
कार्ड के मोटे और मजबूत हिस्से से छोटे-छोटे रेक्टेगल या गोल आकार कट करें। फिर पंच मशीन से छेद करके रिबन लगा दें। आप बिना खर्चे के खूबसूरत गिफ्ट टैग या बुकमार्क रेडी कर सकते हैं।
और पढ़ें: Guru Purnima Decoration 2026: चार्ट पेपर से फ्लावर डेकोरेशन तक, क्लासरूम सजाने के आसान तरीके
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.