Published : Sep 09, 2024, 10:06 AM ISTUpdated : Sep 09, 2024, 10:11 AM IST
8 traditional flower rangoli design for Onam 2024: इस ओणम पर अपने घर के आंगन को रंग-बिरंगी रंगोली से सजाएं। गेंदे, गुलाब और अन्य फूलों से बनी राउंड शेप, केरल इंस्पायर्ड डिजाइन्स के साथ अपने घर में त्योहार का स्वागत करें।
ओणम का त्योहार साउथ इंडिया में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, जो इस बार 7 सितंबर से 15 सितंबर तक मनाया जा रहा है। ऐसे में अपने घर के आंगन में आप खूबसूरत फूलों की रंगोली बना सकते हैं।
28
ओणम के मौके पर आप अपने घर के आंगन में इस तरह से गेंदे के फूलों से और हरे रंग के फूलों से खूबसूरत बड़ी सी रंगोली बनाकर बीच में इस तरीके का फेस बनाएं।
38
ओणम के मौके पर आप अपने घर के आंगन में सफेद फूलों से इस तरह की राउंड शेप रंगोली भी बना सकते हैं, जिसमें बीच में गेंदे और लाल रंग के फूलों का इस्तेमाल भी किया गया है।
48
केरल इंस्पायर्ड ओणम रंगोली बनाने के लिए आप इस तरह से नारियल का पेड़, डांस करती हुई लड़की की इमेज और एक नाव बनाकर आजू-बाजू लैवेंडर कलर के फूलों से राउंड शेप रंगोली बनाएं। इसके ऊपर ग्रीन कलर कलर की पत्तियों और गेंदे से भी सजाएं।
58
ओणम के मौके पर आप इस तरीके से पत्तियों की डिजाइन वाली राउंड शेप रंगोली भी बना सकते हैं, जिसमें अलग-अलग फ्लावर के पेटल्स का इस्तेमाल किया गया है।
68
राउंड शेप रंगोली में इस तरह से आप गेंदे, गुलाब और मोगरे के फूलों का इस्तेमाल करके राउंड शेप बनाएं। बीच में एक बड़ा सा दीया रखें।
78
राउंड शेप बड़ी सी फ्लावर रंगोली बनाकर आप इसके बाजू में हैप्पी ओणम लिखें। इस तरह की रंगोली भी ओणम के पर्व पर घर के आंगन में बहुत खूबसूरत लगेगी।
88
मल्टी कलर फ्लावर रंगोली भी ओणम के मौके पर घर के आंगन में बहुत खूबसूरत लगेगी, जिसमें तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूलों के पेटल्स का इस्तेमाल किया गया है। बीच में एक राउंड शेप बनाकर पत्तियों का डिजाइन दिया है, ऊपर भी मल्टी कलर फूलों से राउंड शेप डिजाइन दिया गया है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.