Palak Tiwari Blouse: वी नेक से लेकर स्वीटहार्ट नेक तक मॉडर्न लहंगा डिजाइन की पहचान। स्लीवलेस से लेकर फुल स्लीव्स तक, पलक तिवारी के लहंगा लुक से लें ब्लाउज डिजाइन आइडिया। यहां देखें श्वेता तिवारी की बेटी पलक के लहंगा ब्लाउज लुक।
पलक तिवारी अपने स्टाइल और ग्रेस से हर लहंगा लुक को खास बना देती हैं। चाहे डीप नेक ब्लाउज हो या फुल स्लीव्स डिजाइन, उनका हर आउटफिट हुस्न और कॉन्फिडेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन दिखाता है। अगर आप भी लहंगे में पलक तिवारी जैसा एलिगेंट और मॉडर्न लुक पाना चाहती हैं, तो उनकी तरह ब्लाउज ट्राई करें।
25
हॉल्टर नेक स्लीवलेस ब्लाउज
संस्कारी लेकिन मॉडर्न लुक के लिए आप पलक तिवारी की तरह ब्लाउज बनवा सकती हैं। प्रिटेंडेड लहंगा के साथ आप सिल्क या फिर कॉटन में इस पैटर्न का ब्लाउज टेलर से बनवाएं। ये आपके नेक की लंबाई को भी हाइलाइट्स करेगा।
35
वी नेक ब्लाउज
डीप वी नेकब्लाउज आपके बस्ट एरिया को फ्लॉन्ट कराने में मदद करता है। आप लहंगा के साथ पलक तिवारी की तरह ब्लाउज बनवा सकती हैं। स्लीवलेस पैटर्न में बने ब्लाउज का नेकलाइन डीप रखा गया है। आप इसे पैडेड बनवाएं। इस तरह का ब्लाउज आप अपनी साड़ी के साथ भी जोड़ सकती हैं।
45
स्वीटहार्ट ब्लाउज
वाइल्ड नेकलाइन का ट्रेंड जेन जी (Gen Z) में खूब चल रहा है। बस्ट एरिया को तरीके से फ्लॉन्ट करने में इस तरह का ब्लाउज काम आता है। स्वीटहार्ट नेकलाइन थोड़ा ब्रॉड तरीके से बनवाएं। ये आपके चौड़े कंधे को भी दिखाता है। नेकलेस के साथ इस तरह का ब्लाउज परफेक्ट दिखता है।
55
ब्रालेट ब्लाउज
यहां पर पलक तिवारी ने शिमरी लहंगा के साथ ब्रालेट ब्लाउज पहना है। दोनों ही ब्लाउज डिजाइन का पैटर्न सेम है। अगर आप अपने पूरे फिगर को लहंगा में दिखाना चाहती हैं, तो फिर ब्रालेट ब्लाउज परफेक्ट आइडिया है। वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट च्वाइंस तरह के ब्लाउज हो सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.