Face Makeup Products: पार्लर वाला ग्लो अब घर पर, बस 5 मेकअप प्रोडक्ट से करें फुल मेकअप

Published : Jan 29, 2026, 04:52 PM IST
Full Makeup With 5 Products

सार

Full Makeup With 5 Products: पार्लर जैसा ग्लो पाने के लिए अब महंगे सैलून जाने की जरूरत नहीं है। सिर्फ 5 बेसिक मेकअप प्रोडक्ट्स और सही एप्लीकेशन स्टेप्स से, आप घर पर ही एक फ्लॉलेस, नेचुरल लुक पा सकती हैं। 

Budget Makeup Essentials: पार्टी में जाना हो या फिर किसी इवेंट में ज्यादातर लड़कियां मेकअप कराने के लिए पार्लर पहुंच जाती है। पार्लर में वेटिंग टाइम और ज्यादा खर्चा गुस्सा भी दिलाता है। अगर हम घर में ही कुछ ऐसे प्रोडक्ट रख लें और उसे लगाने का सही तरीका समझ जाएं, तो फिर इन झंझटों से छुटकारा मिल सकता है। पार्लर वाला हजारों का खर्चा भी बचेगा और आप अपने पसंद का मेकअप कर सकती हैं। घर पर मेकअप करने के लिए ज्यादा प्रोडक्ट की जरूरत नहीं बल्कि सिर्फ 5 बेसिक प्रोडक्ट से आप अपने चेहरे में ग्लो ला सकती हैं।

लाइट फाउंडेशन

टोनर, सीरम लगाने के बाद मॉइश्चराइजर तो आप हर दिन लगती हैं। मेकअप करने के लिए आप सबसे पहले चेहरे पर बर्फ रगड़ें। फिर टोनर, सीरम और मॉइश्चराइजर लगाएं। इसके बाद बेस मेकअप की शुरुआत फाउंडेशन से करें। यह चेहरे के दाग-धब्बों को कवर करता है और स्किन टोन को इवन बनाता है। फाउंडेशन को उंगलियों पर लेकर चेहरे पर डॉट्स बनाएं। उंगलियों या स्पंज से अच्छे से ब्लेंड करें, ताकि मेकअप नैचुरल दिखे।

कंसीलर

कंसीलर लगाना सेकंड स्टेप है। आंखों के नीचे डार्क सर्कल, पिंपल मार्क्स या पिगमेंटेशन पर हल्का-सा कंसीलर लगाएं। इसे रगड़ने की बजाय टैप करते हुए ब्लेंड करें। इससे चेहरा फ्रेश और ब्राइट नजर आएगा और थकान छिप जाएगी।

 

कॉम्पैक्ट

तीसरा जरूरी प्रोडक्ट है कॉम्पैक्ट या लूज पाउडर। यह मेकअप को सेट करता है और ऑयली स्किन को मैट लुक देता है। खासतौर पर नाक, माथे और ठुड्डी पर हल्का पाउडर जरूर लगाएं। इससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा।

ब्लश

अब चेहरे में जान डालने के लिए ब्लश या लिप-एंड-चीक्स टिंट का इस्तेमाल करें। गालों पर हल्का-सा ब्लश टैप करें और वही प्रोडक्ट होंठों पर भी लगा लें। इससे नेचुरल पिंक ग्लो मिलेगा और अलग-अलग प्रोडक्ट की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

काजल

आखिरी और सबसे जरूरी स्टेप है आंखों का मेकअप। इसके लिए काजल या मस्कारा काफी है। अपर वॉटरलाइन पर काजल लगाएं या लैशेज पर मस्कारा लगाकर आंखों को डिफाइन करें। चाहें तो आइब्रो को हल्का-सा भर सकती हैं। याद रखें पार्लर में एक बार मेकअप कराने में 500-1000 रुपए का खर्च आता है। लेकिन अगर आप एक बार प्रोडक्ट खरीद लेती हैं, तो यह सालो-साल चलता है। 

इसे भी पढ़ें:

महंगे आई प्रोडक्ट्स को कहें बाय-बाय, सिर्फ 10रु. के काजल से पाएं स्मोकी आई लुक

हैवी नहीं, अब ब्राइडल को भा रही हैं मेटेलिक प्लेन चूड़ियां, आप भी ट्राई करें 7 स्टाइलिश कॉम्बिनेशन

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बैकलेस वर्क का अंदाज, सिलवाएं 5 डोरी डिजाइन ब्लाउज
Bridal Gajra Designs: मोगरा से रोज तक, दुल्हनों के लिए 5 सबसे खूबसूरत गजरा डिजाइन