
DIY Ideas: बाजार से लेकर रास्ते में मोर पंख बिकते हुए 100 दफा देखे होंगे। कोई इसे किताबों के बीच रखना पसंद करता हैं तो कई घर पर लेकिन अगर कहा जाए आप 10 रुपए वाले इस मोर पंख से फैशन और होम डेकोर दोनों कर सकते हैं तो क्या कहेंगे। आज हम आपके लिए मोर पंख के ऐसे 5 DIY आइडिया लेकर आए हैं, जो आसान होने के साथ लुक भी बहुत कमाल का देंगे।
महिलाओं के पास नेकलेस सेट की ढेरों वैरायटी होती हैं। समय के साथ ट्रेंड चल जाता है और ये वॉर्डरोब रखे-रखे पुराने होते जाते हैं। ऐसे में आप पुराने हार को मोर पंख की मदद से नया रूप दे सकती है। यहां पर नेकलेस के साथ एक-एक सारे मोर पंख लगे हैं जो वाकई में खूबसूरत लुक दे रहे हैं।
बच्चों से लेकर महिलाओं के पास हेयर क्लिप का बढ़िया कलेक्शन होता है। यदि आपकी पसंदीदा हेयर क्लिप टूट गई है तो उसे फेंकने की बजाय मोर पंख की मदद से डेकोरेट किया जा सकता है। तस्वीर में तो इसे बिल्कुल सिंपल रखा गया है। आप चाहें तो मोती और बीड्स की मदद से इसे और सजा सकती हैं।
ये भी पढ़ें- ₹10 के पेपर प्लेट से करें नवरात्रि होम डेकोरेशन, वायरल हो रही है सिंपल सी हैक
फेस्टिव सीजन आने वाला है। अगर आप भी ओपन हेयर, गजरा और गुलाब का जूड़ा बनकर थक चुकी हैं तो क्यों न कुछ अलग ट्राई करते हुए मोर पंख से हेयर स्टाइल बनाई जाए। तस्वीर में ब्रेड के साथ मोर पंख का यूज किया गया है जो दिखने में बहुत यूनिक लग रहा है। आप इसे खुद बनाने के साथ मेकअप आर्टिस्ट भी तैयार करा सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Planting Tips: पौधे में पनीर का पानी डालते वक्त 3 बड़ी गलतियां न करें, एक झटके में होगा बड़ा नुकसान
होम डेकोर आइटम अक्सर महंगे आते हैं। ऐसे में पैसे ज्यादा न खर्च करते हुए आप मोर पंख से घर को नया लुक दे सकती हैं। इसे किसी भी पौधे की तरह इनडोर रखा जा सकता है। तस्वीर में बड़े से गमले में ढेरों मोर पंख लगे हैं। आप इसे LED या फिर कलरफुल लाइट से अलग लुक दे सकते हैं।
शीशा हर घर में आता है। आजकल LED,टसल्स और शेल्स डेकोर बहुत आम हो गया है। आप 10 रुपए वाले मोरपंख का इस्तेमाल कर शीशे को स्टाइलिश और यूनीक लुक दे सकते हैं। ये सस्ता होने के साथ रूम की खूबसूरती भी बढ़ाएगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.