चेहरे पर पीलऑफ लगाने के मिलते हैं ये 3 फायदे, बाजार में महंगे में खरीदने की बजाए घर पर इन तरीकों से करें तैयार

Published : Jun 02, 2023, 10:28 PM IST
peel off mask

सार

पीलऑफ मास्क स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। लेकिन बाजार से इसे खरीदना काफी महंगा होता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर पर कैसे हर स्किन टाइप वाले पीलऑफ मास्क तैयार कर सकती हैं। 

लाइफस्टाइल डेस्क. आज के दौर में हर लड़कियों का ख्वाहिश होती है कि वो खूबसूरत नजर आएं। इसके लिए वो काफी महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन बाद में स्किन खराब होने लगता है। लेकिन अगर हम नेचुरल चीजों का प्रयोग खूबसूरती को निखारने में करें तो उम्र बढ़न के बाद भी स्किन जवां नजर आती है। स्किन केयर रूटीन में पील ऑफ मास्क काफी अहम स्थान रखता है। चेहरे पर ग्लो लाने समेत कई तरह के ये फायदे पहुंचाता है। तो चलिए बताते हैं इसके फायदे और घर में कैसे इसे बना सकते हैं।

पील ऑफ लगाने से क्या-क्या मिलते हैं फायदे

स्किन को करता है एक्स्फोलिएट

पील ऑफ आपके स्किन को एक्सफोलिएट करता है। डेड स्किन सेल्स हटाकर बंद पोर्स को खोलने का काम करता है।

स्किन की सफाई करता है

पील ऑफ मास्क स्किन को गहराई से साफ करता है। यह गंदगी, ऑयल और सारी इंप्योरिटीज को बाहर निकाल देता है। जिससे स्किन नेचुरली ग्लो करता है।

झुर्रियां और फाइनलाइंस को कंट्रोल करता है

पील ऑफ स्किन पर पड़ने वाली झुर्रियां और फाइन लाइंस को कम करता है। स्किन की बनावट में सुधार होता है।स्किन को सॉफ्ट बनाता है।

चलिए बाते हैं चारकोल और कॉफी पीलऑफ मास्क कैसे घर पर तैयार कर सकते हैं।

कॉफी पील ऑफ मास्क के लिए सामग्री

1 चम्मच बारीक पिसी हुई कॉफी

1 चम्मच जिलेटिन

1 चम्मच शहद और पानी

पील ऑफ मास्क तैयार करने की विधि

एक कटोरी में कॉफी डालें। फिर उसमें जिलेटिन और शहद को मिलाएं। इसमें चीनी और पानी मिलाकर तब तक फेंट जब तक कि यह चिकना पेस्ट ना बन जाए। फिर इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर छोड़े दें। सूखने पर इसे किनारे से उखाड़ना शुरू कर दें। फिर ठंडे पानी से स्किन को धो लें।

चारकोल पील ऑफ मास्क के लिए सामग्री

1 बड़े चम्मच एक्टिवेटेड चारकोल पाउडर

1 चम्मच बेंटोननाइट क्ले

1 चम्मच जिलेटिन

पानी

चारकोल पील ऑफ मास्क बनाने की विधि

एक कटोरी में चारकोल पाउडर को डालें। फिर इसमें बेंटोननाइट क्ले और जिलेटिन को मिलाए। फिर पानी डालकर इसे गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद चेहरे पर सही तरीके से लगा लें।मास्क को अपने चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक सूखने दें। सूखने के बाद साइड से इसे हटाना शुरू कर दें। फिर ठंडे पानी से इसे धो लें।

और पढ़ें:

चिकन खाने वाले को हो सकती है दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारी!

हायो रब्बा! 13 साल की बच्ची ने खेल-खेल में उड़ा दिए 52 लाख रुपए, पैरेंट्स को बनाया कंगाल

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बैकलेस वर्क का अंदाज, सिलवाएं 5 डोरी डिजाइन ब्लाउज
Bridal Gajra Designs: मोगरा से रोज तक, दुल्हनों के लिए 5 सबसे खूबसूरत गजरा डिजाइन